spot_img

बीच रास्‍ते से गाड़ी गायब करने वाले निकले नये चेहरे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : बीच रास्‍ते से गाड़ी समेत चालक का अगवा कर लूटमार करने वाले एक गैंग का रांची पुलिस ने खुलासा किया है। इस गैंग में शामि‍ल 4 जनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके नाम मृत्‍युंजय सिंह उर्फ पप्‍पु, सुधीर सिंह, अन्‍टु कुमार और बयास सिंह है। इसमें बयास सिंह को छोड़ बाकी तीनों बक्‍सर के रहने वाले हैं। वर्तमान में चारों खेलगांव थाना क्षेत्र में पनाह लिये हुये था। इस गैंग के कारनामों का खुलासा करते हुये सिटी एसपी अंशुमन कुमार ने बताया कि बीते 23 तारीख की रात एक कार पर सवार बदमाशों ने बीच रास्‍ते ओवरटेक कर बोलेरो पिकअप वैन को अपने कब्‍जे में कर लिया था।

कार से उतरे एक बदमाश ने पिकअप वैन की खुद स्‍टेयरिंग संभाल ली। चालक का भी अगवा कर लिया गया था। कुछ दूर जाने के बाद चालक रामदास को एक सुनसान जगह पर गाड़ी से उतार दिया था। रांची पुलिस कप्‍तान एसके झा के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया था। गठित एसआईटी ने लूटमार करने वाले 4 क्रिम‍िनलों को धर दबोचा। इनके पास से लूटी गई बोलेरो पिकअप वैन और घटना में इस्‍तेमाल कार बरामद कर ली गई है। पकड़े गये सभी नये चेहरे हैं। हालांकि पुलिस इनका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है। पुलिस को शक है कि झारखंड से लूटी गई गाड़ियों को बिहार में औने-पौने दाम में खपाने में यह गैंग माहिर है।

इसे भी पढ़ें : नौकरी मांगी तो खानी पड़ी लाठियां… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : Panchayat Chunav 2022 : किसे, कब, कहां दी जायेगी ट्रेनिंग… यहां देखें पूरी लिस्‍ट

इसे भी पढ़ें : साले से बोला जीजा- “इसको भी मार डालेंगे, खुद भी मर जायेंगे”… और फिर

इसे भी पढ़ें : हिंदपीढ़ी में मारे गये रिंकू खान की बेवा का सनसनीखेज खुलासा… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : खुद मारकर फेंका, डेड बॉडी खोजने का करता रहा नाटक… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : IAS पति से बोली- ‘आपका बेटा हमसे नहीं संभल रहा है’ और फिर…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जेल के अंदर ”इनका” चलता है राज, बस जेब में नोट होने चाहिये…

Ranchi(Neeraj Thakur) : बाहर से देखने पर जेल की...

बाबा नगरी में पहली बार टोटो बनेगा ‘जीवनरक्षक’, जानें कैसे…

Deoghar : सावन की आहट के साथ बाबा बैद्यनाथ...

कमर में खोंस बेखौफ घूम रहा था, धरा गया 89 आर्मी ग्राउंड के पास…

Ranchi : रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में अपराध...

रामपुर में खपाने जा रहा था अफीम, ऐसे धरा गया…

Ranchi : रांची के नामकुम थाना पुलिस ने नशे...