Hazaribagh (Sunil Sahu) : पड़ोस में रहनेवाले 4 साल के मासूम बच्चे का अगवा कर उसे 2 लाख 95 हजार रुपये में बेच दिया गया। बच्चे के खरीददार बने कोडरमा के इंद्रपुरी मुहल्ला तिलैया के गीता देवी और उसके पति रोहित रविदास की कस्टडी से बच्चे को सही-सलामत खोज निकाला गया। बच्चे को किडनैप करने का काम उसके पड़ोसी करीना देवी और नूतन ने किया था। वहीं बच्चे को बेचने की सौदेबाजी ज्योति रानी और उसके पति कन्हैया पासवान ने किया था। यह दंपति रांची के पुंदाग में रहता है। बच्चे को बेचने के बाद पति-पत्नी छत्तीसगढ़ चले गये थे। बीते रविवार को दोनो रांची लौटे। दोनों को स्टेशन रोड के एक होटल से धर लिया गया। दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। इनकी निशानदेही पर अपहृत बच्चे को कोडरमा से खोज निकाला गया। करीब 8 दिन पहले बच्चे का हजारीबाग के ओकनी मोहल्ले से किडनैप कर लिया गया था। इस संबंध में हजारीबाग के लोहसिंघना थाना में केस दर्ज किया गया था। सुनें क्या बोले हजारीबाग के सदर एसडीपीओ महेश प्रजापति…
इसे भी पढ़ें : गढ़वा का उज्ज्वल छत्तीसगढ़ में डूबा…
इसे भी पढ़ें : चलती बाइक अचानक धधक उठी, फिर…
इसे भी पढ़ें : नई दुल्हनिया के साथ अरबाज की पहली फोटो आई सामने… देखें
इसे भी पढ़ें : कनकनी हुई कम, अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम… जानें
इसे भी पढ़ें : फोन पर लगल रहती थी बीवी, जिंदा ज*ला दिया पुराने यार को
इसे भी पढ़ें : जालिम पति और निष्ठुर पुलिस : विवाहिता मांगी इच्छा मृ*त्यु… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बिन बाप की बेटी का स्कूल से नहीं कटेगा नाम, कौन बना फरिश्ता… जानें
इसे भी पढ़ें : प्यार में जिंदा ज*ल गया हर्ष, रोती रह गई मां… देखें वीडियो












