मेरठ : पड़ोसी लड़की पर फिदा रोहित को जब यह लगने लगा कि उसकी चाहत पूरी नहीं हो सकती तो वह हैवान बन गया। सनकी रोहित पड़ोसी के घर के अंदर घुस आया। लड़की को खींचकर उसके ही घर के एक कमरे में ले गया और अंदर से दरवाजा बंद कर ली। यह देख कमरे के बाहर खड़ा लड़की का छोटा भाई शोर मचाने लगा। 8 साल के बच्चे के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जब जुटे तब सबने रोहित को दरवाजा खोलने को कहा। पर वह न तो दरवाजा खोला और न ही कुछ बोला। गुस्साये लोग कमरे का दीवार तोड़ अंदर झांके। सबके होश उड़ गये। 8वीं कक्षा की छात्रा रजनी कमरे के अंदर शिथिल पड़ी थी। उसे खूब हिलाया-डुलाया गया, पर उसके शरीर में कोई हरकत नहीं देख लोग समझ गये कि रोहित ने उसका काम तमाम कर दिया। उसके बाद रोहित को भी बेदम मारा-पीटा गया। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस रोहित को बचाई। रोहित अपने मामा सुभाष के यहां था और यहीं का होकर रह गया। पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल किया है। उसने अपने बयान में पुलिस को बताया कि उसे यह लगने लगा था कि रजनी किसी और से भी बात करती है, इस कारण उसने उसे गला घोंटकर मार डाला। यह हृदय विदारक घटना मेरठ के बातनौर गांव में हुई।
इसे भी पढ़ें : अस्पताल में नवजात को चूहों ने कुतरा, हालत गंभीर, देखें…
इसे भी पढ़ें : खबरीलाल से मारी फूंक, देखिये पुलिस ने क्या किया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : स्कूली बसों के लिए निर्देश जारी, करना होगा ये काम
इसे भी पढ़ें : होने वाला था एक रेलवे अधिकारी का मर्डर, बचा ली रांची पुलिस, देखें कैसे…
इसे भी पढ़ें : ससुर, देवर, ननद और बच्चों तक को पिला डाली जहरीली चाय… देखें क्यों






