Bahraich, UP : उस रोज सुबह घर की बड़ी बहू अंकिता जल्दी जाग गई थी। घर के हर किसी सदस्य पर उसका बहुत प्यार उमड़ रहा था। बोली… आज मैं खुद चाय बनाकर सबको पिलाउंगी। तब कोई अंकिता की चाल को समझ नहीं पाया। हर किसी ने खुशी-खुशी चाय पी ली। चाय पीते ही सबकी हालत बिगड़ने लगी। जल्दबाजी में सबको पास के एक हॉस्पीटल लो जाया गया। राज खुला जहर मिला कर चाय पिलाई गई थी। पुलिस ने अंकिता को अपनी कस्टडी में ले लिया। सख्ती से पूछताछ हुई तो वह टूट गई। बोली… मैं अपने पति पूरन और ससुराल वालों से छुटकारा चाहती थी। अंकिता को किसी और से प्यार हो गया, इसलिए यह खतरनाक खेल खेला। शातिर अंकिता द्वारा रची गई साजिश का शिकार अबोध और मासूम बच्चा रुद्रांश हो गया। लगभग डेढ़ साल के रुद्रांश की मौत हो गई। रुद्रांश उसकी मौसेरी ननद का बेटा था। वहीं ससुर पंचम, देवर जीतेन्द्र, देवर की मासूम बेटी सृष्टि, मौसेरी ननद शिवानी अस्पताल के ICU में भर्ती है। घटना के समय पति पूरन घर में नहीं था। यह दिल को झकझोर देने वाली वारदात यूपी के बहराइच के मछियाई गांव में हुई। सुनें क्या बोले सिटी एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह…















