कोहराम लाइव डेस्क : NEET फेल स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी। अब वे भी बीडीएस अर्थात दांत का डॉक्टर बनने के लिए एडमिशन ले सकेंगे। इस संबंध में उनके पक्ष में सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है। इसके अनुसार, मेडिकल बीडीएस के सिलेबस में अब नीट फेल अभ्यर्थी भी नामांकन ले सकते हैं। इस निर्णय का मुख्य कारण यह है कि देश में कई मेडिकल कॉलेजों में बीडीएस की कई सीटें खाली हैं।
वर्ष 2016 के निर्णय को बदला गया
उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने साल 2016 में यह फैसला दिया था कि जो कैंडिडेट NEET परीक्षा में 50 फीसदी अंक लाएंगे, उनका ही एमबीबीएस और बीडीएस में एडमिशन हो सकेगा। इससे कम पर किसी भी कोटे के तहत नामांकन नहीं होगा। अब बीडीएस में 7000 सीटें खाली हैं।
इसे भी पढ़ें : PM मोदी छात्रों के मन से भगाएंगे परीक्षा का डर, जानिए कैसे
इसे भी पढ़ें : अगर आपका भी अकाउंट है इस बैंक में तो आज ही करें ये काम, नहीं तो…






