नई दिल्ली : Deep Siddhu चढ़ा पुलिस के हत्थे : 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर रैली हिंसा के दौरान लाल किले पर केसरिया झंडा फहराने और उपद्रव को भड़काने के आरोपी पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू गिरफ्तार। दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने की कार्रवाई। हिंसा के बाद से वह फरार था। मंगलवार को तड़के दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने पंजाब से किया गिरफ्तार। दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू पर एक लाख रुपए का इनाम भी रखा है।
Deep Siddhu का वीडियो उनकी दोस्त करती थी अपलोड
पुलिस के अनुसार, दीप सिद्धू वीडियो बनाता था और वीडियो को अपलोड उसकी बेहद करीबी महिला दोस्त करती थी। दीप सिद्धू की दोस्त विदेश में बैठकर सिद्धू के वीडियो अपलोड करती थी। कुछ दिन पहले ही सिद्धू ने एक वीडियो जारी किया था। उस वीडियो में उसने कहा कि उसने कुछ गलत नहीं किया है, इसलिए कोई डर नहीं है। वह मामले से जुड़े सबूत जुटा रहा है और दो दिन बाद पुलिस के सामने पेश हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें : सलमान के ‘बिग बॉस 14’ के फिनाले की तारीख तय, जानें कब
इसे भी पढ़ें : साइबर अपराधियों ने दिल्ली के सीएम की बेटी को ऐसे लगाया चूना














