कोहराम लाइव डेस्क : कुछ ही समय पहले देना बैंक और विजया बैंक को बैंक ऑफ बड़ौदा में मर्ज किया गया था। केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद इन दोनों बैंकों के कस्टमर अब बैंक ऑफ बड़ौदा के कस्टमर बन गए हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा ने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी है, कि ई-विजया और ई-देना के IFSC कोड 1 मार्च 2021 बंद हो जाएंगे।
Dear customers, please make a note that the e-Vijaya and e-Dena IFSC Codes are going to be discontinued from 1st March 2021. It’s easy to obtain the new IFSC codes of the e- Vijaya and Dena branches. Simply follow the steps and experience convenience. pic.twitter.com/SgqrzwHf6e
— Bank of Baroda (@bankofbaroda) February 4, 2021
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देना बैंक और विजया बैंक का मर्जर 1 अप्रैल 2020 को बैंक ऑफ बड़ौदा में हुआ था। जिसके बाद से बैंक ऑफ बड़ौदा ने दुनिया के सबसे बड़े बैंकों में तीसरा स्थान बनाया है।
जानें क्या है IFSC कोड?
- IFSC कोड 11 अंको का एक कोड होता है।
- कोड में शुरू के चार अक्षर बैंक के नाम से शुरू होते हैं।
- इसका यूज ऑनलाइन पेमेंट में किया जाता है।
- इसके मदद से बैंक की किसी भी ब्रांच को ट्रैक किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: Railway में 2500 पदों पर होगी बहाली, जानें कैसे होगा चयन
नया IFSC कोड प्राप्त करने का प्रोसेस
- सिस्टम इंटीग्रेशन के दौरान बैंक ने ग्राहकों को पत्र भेजे थे।
- टोल फ्री नंबर 1800 258 1700 पर कॉल करें या अपनी बैंक की शाखा में जाएं।
- नया कोड मैसेज करके भी लिया जा सकता है। आपको “MIGR Last 4 digits of the old account number” लिखकर मैसेज को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 8422009988 पर भेजना होगा।
- बेवसाइट पर जाएं और क्यू आर कोड स्कैन करें।
- इसे आप बैंक अकाउंट और चेक बुक के जरिए पता कर सकते हैं।
- किसी बैंक के किसी एक ब्रांच का हर अकाउंट का एक ही IFSC कोड होता है।
इसे भी पढ़ें : 22 राज्यों में IRCTC की Bus Service शुरू








