Ranchi : कोरोना के एक बार फिर से दस्तक देने की बातें सामने आने के बाद स्कूली बच्चों के गार्जियन को अलर्ट रहने की अपील की गई है। यह अपील झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने की है। अजय राय ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा कि लगातार मीडिया में यह बातें आ रही है कि कोरोना एक बार फिर से दस्तक देने वाली है। वहीं चीन से लेकर भारत के PM नरेंद्र मोदी तक चितिंत हैं। PM ने हाई लेवल मीटिंग कर स्वास्थ्य संबंधी पूरे इंतजामों की समीक्षा तक की है। उन्होंने देशवासियों से सतर्कता बरतने को कहा है। सतर्क और सावधानी से ही इस खतरे को टाला जा सकता है। अजय राय ने स्कूली बच्चों के गार्जियनों से अपील की है कि कोविड 19 गाइड लाइन का पूरी तरीके से पालन करना होगा तभी कोरोना के संक्रमण से लड़ा जा सकता है। इसमें साफ है “” सावधानी हटी दुर्घटना घटी”” वाली कहावत चरितार्थ होगी इसे हर एक अभिभावक एवं बच्चों को समझने की जरूरत है।
इसे भी पढ़ें : घर के आंगन से बच्चे को उठा ले गया आदमखोर, फिर क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें : रूठी पत्नी नहीं मानी, बीच चौराहे खुद को जलाया… देखें
इसे भी पढ़ें : फातमा हॉस्पिटल में IT ने 60 घंटे की छापेमारी, 90 लाख कैश और जमीन के दस्तावेज मिले
इसे भी पढ़ें :OMG!1500 किलो टमाटर से बना सैंटा… देखें कहां
इसे भी पढ़ें :27 दिसंबर को होगा एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा का अंतिम संस्कार








