आंध्रप्रदेश : एक ऐसा सनसनीखेज मामला आया है, जिसे सुन हर कोई हैरान है। बकरे की बलि चढ़ाने की जगह बकरे को पकड़ने वाले की ही गर्दन काट दी। घटना के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में गंभीर रूप से जख्मी शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चौंकाने वाला यह मामला आंध्रप्रदेश के चित्तूर के वलसापल्ले की है। यहां संक्रांति के मौके पर यल्लमा मंदिर में बलि का आयोजन किया गया था। आरोपी चलापथी जानवरों की बलि दे रहा था। 35 साल का सुरेश बलि के दौरान बकरे को पकड़े हुए था, तभी अचानक चलापथी ने बकरे की जगह सुरेश की गर्दन काट दी।
पुलिस के मुताबिक चलापथी नशे में था। उसने बकरे की जगह हथियार सुरेश की गर्दन पर मार दिया। घायलावस्था में उसे नजदीकी मदनपल्ले के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुरेश को मृत घोषित कर दिया। चलापथी को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है। मृतक सुरेश शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी हैं। पुलिस पुराने रंजिश के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें : गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव का खूंटा लगा डगमगाने, देखें कैसे…
इसे भी पढ़ें : JPSC मुख्य परीक्षा का टाइम टेबल जारी, जानिये कब से होगा एग्जाम
इसे भी पढ़ें : सरकारी बाबू बावफा से बेवफा हो गये, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : झटके पे झटका : विस्तार में जुटा PLFI, छह जोन में बांटा झारखंड, देखें किसे कहां की मिली जिम्मेदारी…
इसे भी पढ़ें : दारोगा से पंगा लेने वाले कोयला धंधेबाज का हुआ क्या, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : ‘अंकल रहम करो’, सुनते ही किडनैपरों ने उठाया घातक कदम, देखें वीडियो…














