spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

NCLT Recruitment 2021: ग्रेजुएट करें आवेदन, सिर्फ इंटरव्यू देकर पा सकते हैं Government Job

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk :  नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्युनल (NCLT) ने लॉ ग्रेजुएट्स के लिए बम्पर वैकेंसी निकाली है। 27 पदों पर बहाली की जाएगी।  ये भर्तियां एलएलबी करने वाले फ्रेशर कैंडिडेट्स और अनुभवी युवा, दोनों के लिए की जाएंगी। एनसीएलटी ने ऑफिशियल वेबसाइट nclt.gov.in पर वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। एप्लीकेशन प्रॉसेस भी शुरू हो चुका है।  सिर्फ एक इंटरव्यू देकर आप यह सरकारी जॉब पा सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवारों को अपना आवेदन फॉर्म भरकर एनसीएलटी की आईडी पर ईमेल के जरिये भेजना है। एप्लीकेशन फॉर्म नीचे दिए गये नोटिफिकेशन लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।  इसका प्रिंट निकालें। सही तरीके से पूरी जानकारी भरें।  साथ में सभी जरूरी दस्तावेजों की कॉपी को सेल्फ अटेस्ट करके उसकी स्कैन्ड कॉपी ईमेल में अटैच करें और भेज दें। ध्यान रहे कि आपके सभी डॉक्यूमेंट्स एक ही पीडीएफ फाइल में हों।  एक उम्मीदवार सिर्फ एक लोकेशन के लिए अप्लाई कर सकता है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 01 नवंबर 2021 है।

पद का नाम – लॉ रिसर्च एसोसिएट
पदों की संख्या – 27
सैलरी – 40 हजार रुपये प्रति माह

उम्र  

इस सरकारी जॉब के लिए आपकी उम्र 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना आपकी जन्म तिथि से लेकर 01 नवंबर 2021 तक की जाएगी।

 ये योग्यताएं होनी चाहिए

भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से लॉ की पढ़ाई यानी ग्रेजुएशन किया हो। अगर आपने हाल में एलएलबी फाइनल ईयर की परीक्षा पास की है, तब भी आप इस नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा जिनके पास एलएलबी डिग्री के बाद इस क्षेत्र में काम का अनुभव है, वे भी अप्लाई कर सकते हैं. बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) में रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है।

Read More :नौसेना में निकली बंपर वैकेंसी, जानिये कैसेे करना है अप्‍लाई

Read More :क्लर्क के 2789 पदों पर होगी बहाली, जानें कब तक करना है अप्‍लाई

Read More :डीएवी गांधीनगर में बंटें सैकड़ों पौधे, पर्यावरण प्रेमियों ने कही ये बात

Read More : मैच हारे खिलाड़ी, उदास हुआ अपना भारत

Read More : बड़का चोर निकला बांसजोर थानेदार, देखें कैसे

Read More : ट्रैफिक जवान को पिकअप वैन ने मारी टक्‍कर, मौत

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

UPSC CSE Prelims Result 2026: 13,343 अभ्यर्थी मेंस के लिये क्वालिफाई…

Kohramlive : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल...

NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा अलर्ट! EOU ने जारी की एडवाइजरी

Kohramlive : 21 जून को होने वाली NEET री-एग्जाम...

CBSE को मिला नया मुखिया, ये सीनियर IAS संभालेंगे कमान…

Kohramlive : देश के करोड़ों विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से...

BSNL में नौकरी पाने का शानदार मौका, इतनी मिलेगी सैलरी…

Kohramlive : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं...

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा कल्पना सोरेन का ये संदेश… देखें

Ranchi : गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने ग्रामीण...