रांची : सोमवार को मारवाड़ी कॉलेज के NCC कैडेट्स ने स्वच्छता जागरुकता रैली निकाली। रैली शहीद चौक से कचहरी चौक तक निकाली गई। जिसमें मारवाड़ी कॉलेज के 71 NCC कैडेट्स शामिल हुए। रैली के माध्यम से NCC कैडेट्स ने स्वच्छता के प्रति रांचीवासियों को जागरूक किया।
रैली का उद्देश्य लोगों को जागरूक
मौके पर झारखंड NCC बटालियन मारवाड़ी कॉलेज के सीनियर अंडर ऑफिसर विशाल कुमार यादव ने कहा कि रैली का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना और उसके महत्व को बताना है। लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से नारे भी लगाए गए, जैसे- “घर की बाहर इज्जत ना जाए, चलो मिलकर घर में शौचालय बनाएं एवं “एक कदम स्वच्छता की ओर” आदि।
इसे भी पढ़ें : सड़क Loot कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
झारखंड-3 NCC बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल नरेश चंद, एडम ऑफिसर कर्नल अमिताभ वर्मा, मारवाड़ी कॉलेज के एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर डॉक्टर जितेंद्र कुमार सिंह के आदेशानुसार स्वच्छता जागरूकता रैली का नेतृत्व सीनियर अंडर ऑफिसर विशाल कुमार यादव, अंडर ऑफिसर दीपक कुमार, अंडर ऑफिसर ऋषि मरांडी, अंडर ऑफिसर शशांक कुमार के द्वारा किया गया।
इसे भी पढ़ें : माओवादियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, कई सामान बरामद






