spot_img
spot_img
spot_img

एक लाख का इनामी नक्‍सली चढ़ा पुलिस के हत्‍थे, ऐसे मिली सफलता

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

गुमला : एक लाख रुपये का इनामी नक्‍सली राकेश उरांव उर्फ मानकी उरांव पुलिस के हत्‍थे चढ़ गया। गुमला पुलिस ने उसे जिले के कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र के मरवा जंगल से पकड़ा। उसके खिलाफ जिले के कुरूमगढ़, चैनपुर व गुमला थाना क्षेत्र में करीब आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के सामने गिरफ्तार नक्‍सली ने कई राज उगले हैं। मिले इनपुट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। राकेश की निशानदेही पर एक देसी पिस्तौल समेत बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री पुलिस ने बरामद की है। वह आंजन पंचायत के ऊपर कुली गांव का रहने वाला है। पिछले 3 वर्षों से नक्सली संगठन के साथ जुड़ा था।

इसे भी पढ़ें : सीनियर सर्जन की कार दुर्घटना में मौत, घंटों फंसा रहा शव

इसे भी पढ़ें : खूब रोती थी मनवा, एसपी ने पोछा आंसू… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : उमर 14, रेपिस्ट 15… दास्तां सुन रोने लगी पुलिस, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो

एसपी डॉक्टर एहतेशाम वकारीब ने बताया कि कुख्यात नक्सली बुद्धेश्वर के मारे जाने के बाद उसके दस्ते के सदस्य पुलिस से बचने के लिए इधर-उधर छिपते फिर रहे हैं। पुलिस इन नक्सलियों के पीछे लगातार दबिश बनाई हुई है। इसी क्रम में रविवार को पुलिस को यह सूचना मिली कि एक लाख का इनामी नक्सली राकेश मरवा जंगल में छुपा हुआ है। वह पुलिस की गतिविधियों पर नजर भी रख रहा है। इस सूचना के बाद एक छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी दल ने मरवा जंगल में राकेश की तलाशी को लेकर सर्च अभियान शुरू किया। इसी क्रम में बारपाठ पहाड़ी की ओर जब पुलिस पहुंची तो राकेश पुलिस को देख भागने लगा। तभी टीम ने उसे चारों ओर से घेराबंदी कर दबोच लिया।

एसपी ने बताया कि नक्सली की निशानदेही पर एक देसी पिस्‍तौल, एक जिंदा गोली, 50 पीस नन इलेक्ट्रिकल डेटोनेटर, पांच पीस तार से जुड़ा हुआ इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 20 मीटर सेफ्टी फ्यूज, पांच पीस केलशेक्स पाउडर, 5 पीस नियोजेल, पांच पीस स्टार पोल, 5 पीस स्टार पाइप, एक पीस सस्पेक्टेड वायर डेटोनेटर बरामद किया गया है।

इसे भी पढ़ें : रूह कंपकपा जायेगी इस लड़का-लड़की की हालत देख, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : हेडमास्‍टर साहब को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वजह सुन खौल जाएगा खून

इसे भी पढ़ें : शिल्पा के पति राज कुंद्रा को मिली बड़ी राहत

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...

RSS मुख्यालय कांड अब ATS के हवाले… देखें वीडियो

Ranchi : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के झारखंड प्रदेश...

मुखिया पर चली गो’ली, पोड़ैयाहाट में बवाल, बाजार बंद…

Godda : गोड्डा के पोड़ैयाहाट में अज्ञात बदमाशों ने...

RSS कार्यालय के हमलावरों ने वीडियो बनाकर भेजा था विदेश!

Ranchi : राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक...

परिमल नाथवानी की जीत पर भाजपा में जश्न, डॉ. प्रदीप वर्मा बोले…

Ranchi : झारखंड राज्यसभा चुनाव में NDA समर्थित निर्दलीय...