दोस्त के घर गया फल पहुंचाने, करा दी धरउआ शादी

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

NAWADA : बिहार के नवादा में जबरन शादी का एक मामला सामने आया है। खबर है कि नवादा के एक युवक की गया में बंधक बनाकर शादी करा दी गई। युवक गुड्डू कुमार नवादा जिले के नगर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव के उमाकांत प्रसाद का बेटा है। वह वर्तमान में गुजरात के बापी जिले में किसी निजी कंपनी में कार्यरत है। वह अपने दिल्ली के एक मित्र, जो लड़की के जीजा बताए जाते हैं। वह कटैया गांव के रहने वाले हैं, के झांसे में आकर उनके घर फल पहुंचाने के लिए चला गया। जहां सबने उसे पकड़कर बंधक बना लिया और जबरन उसकी शादी करा दी गई।  लड़की के पिता गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले बताए जाते हैं।

शादी के पांचवें दिन भागकर घर पहुंचा युवक

घटना का खुलासा तब हुआ, जब युवक किसी तरह से शादी के पांचवें दिन भागकर अपने घर पहुंचा। और वहां से मंगलवार को नवादा नगर थाने पहुंचा। गुड्डू ने नगर थाने में आवेदन देकर जबरन विवाह के खिलाफ कार्रवाई करने और उसे इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है। गुड्डू के अनुसार, जहां उसकी शादी कराई गई, उसी गांव में उसकी बहन का ससुराल है। पांच दिनों तक उसे बंधक बनाकर वहां रखा गया।

लड़की भी कबूल नहीं कर रही शादी

गुड्डू के मुताबिक लड़की भी इस शादी को कबूल नहीं कर रही है। उसका आरोप है कि उसके मां व पिता ने उसकी जबरन शादी करा दी है। सबूत के तौर पर इसका वीडियो उसके पास बताया जाता है। बहरहाल, गुड्डू को अब पुलिस से इंसाफ की  उम्‍मीद है।

इसे भी पढ़ें :Factory में गैस सिलिंडर फटा, एक मजदूर की मौत,चार जख्‍मी

इसे भी पढ़ें :आतंकियों ने ग्रेनेड से किया Attack, दो CRPF जवान समेत 6 घायल

इसे भी पढ़ें : स्‍कूल जाने की इतनी खुशी…देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : कार्तिक आर्यन ने CISF ऑफिसर के सामने क्यों जोड़ा हाथ, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : पाकिस्‍तानी महिला के जाल में ऐसा फंसा सेना जवान कि…

इसे भी पढ़ें : एक करोड़ के इनामी प्रशांत बोस को DGP ने क्यों कहा महासागर… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :पुलिस की स्‍कॉर्पियो का ट्रक ने क्‍या किया हाल, देखें  

इसे भी पढ़ें :रांची में T-20 मुकाबला : टिकटों की बिक्री शुरू, जान लें क्‍या है नियम

इसे भी पढ़ें :Australia Win T20 WC: मार्श बने Player of the match, जानिए किस टीम को कितनी राशि मिली

इसे भी पढ़ें :नक्सलियों का कहर: गया में चार को फंदे पर लटकाया, घर में मारा बम….

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सिंगापुर पहुंचे राजद सुप्रीमो, बेटी बोली, ‘आज हमारे घर भगवान आये हैं’…

Patna : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद...

मुजफ्फरपुर की शाही लीची निकली देश के सबसे बड़े दरबार तक…

Bihar : मुजफ्फरपुर की विश्व प्रसिद्ध शाही लीची का...

बड़ी खबरः 2 IAS सस्पेंड, एक ठेकेदार ने कराई आलीशान सैर…

Bihar : बिहार सरकार ने टेंडर घोटाले में घिरे...

राबड़ी आवास पर भारी बल के साथ पुलिस की एंट्री…

Patna : बिहार की राजनीति में शुक्रवार को उस...

“नहीं छोड़ेंगे बंगला, फोर्स बुलाकर खाली करवा ले सरकार…”

Bihar : बिहार की राजनीति में एक बार फिर...