spot_img

भारत के इस राज्य में कुदरत का कहर, इतनी चली गई जान…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : नगालैंड के मोन जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच रविवार सुबह हुये भीषण भूस्खलन ने भारी तबाही मचा दी। हादसे में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के अब भी मलबे में दबे होने की आशंका है। भूस्खलन से डिफेंस कॉलोनी के 10 से 15 मकान मलबे में दब गये। प्रशासन के मुताबिक अब तक 4 शव बरामद किये  जा चुके हैं, जिनमें तीन महिलायें और एक पुरुष शामिल हैं। वहीं 12 लोग घायल हुये हैं।

NDRF, SDRF, असम राइफल्स, पुलिस और स्थानीय प्रशासन संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चला रहे हैं। हालांकि लगातार बारिश और अस्थिर पहाड़ियों के कारण रेस्क्यू में मुश्किलें आ रही हैं। CM नेफ्यू रियो ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुये मृतकों के परिजनों को मुआवजा और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता देने की घोषणा की है।

उधर, उत्तर और पूर्वी भारत में भी मानसून का कहर जारी है। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ से जनजीवन प्रभावित है। मौसम विभाग ने अगले 6-7 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इसे भी पढ़ें : चतरा में 60 लाख की चोरी, हैदराबाद में ट्रेनिंग, कौन धराया… जानें

इसे भी पढ़ें : “हम दे देंगे सर, मत मारिये”, दिनदहाड़े कनपटी में सटा ठोक डाला…

इसे भी पढ़ें : अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज पर गिरा पंखा, मौ’त…

इसे भी पढ़ें : FIFA WORLD CUP फाइनल, सोमवार को स्कूलों में छुट्टी… जानें कहां

इसे भी पढ़ें : जंगल में मिली AK-56, 90 कारतूस, किसके… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के घर गूंजी किलकारी, 150 साल में पहली बार हुआ ऐसा…

Kohramlive : अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी...

छात्रों का शक्ति प्रदर्शन, सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा ऐलान…

New Delhi : प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और...

बोकारो में सनसनीखेज वारदात…

Bokaro : बोकारो के पेटरवार थाना क्षेत्र में आज...

स्कूली बच्चों से मा’रपीट और टॉयलेट साफ कराने का इल्जाम…

Dhanbad : धनबाद के बापूनगर स्थित सरस्वती शिशु विद्या...

दुलमी-गोला को चार बड़ी सड़क परियोजनाओं की मंजूरी का दावा…

Ramgarh(Prince Verma) : गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के समर्थकों...