कोहराम लाइव डेस्क : अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा (NASA) की ओर से मार्स यानी मंगल ग्रह की 10 सेकंड की फर्स्ट ऑडियो रिकॉर्डिंग जारी की गई है। इसमें बहुत ही मामूली आवाज है। नासा ने स्पष्ट किया है कि मंगल ग्रह पर मौजूद धूल और मिट्टी पर पड़े दबाव की वजह से रिकॉर्डिंग में मामूली आवाज पैदा हुई है। फिर भी यह रिसर्च के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। नासा ने इसके साथ ही लाल ग्रह पर पर्सीवरेंस रोवर की लैंडिंग का भी वीडियो जारी किया है। उल्लेखनीय है कि रोवर ने गुरुवार को ही मंगल ग्रह पर लैंडिंग की थी।
इसे भी पढ़ें :कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के सामने ही भिड़े कार्यकारी अध्यक्ष और प्रवक्ता
लैंडिंग के दौरान सामने नहीं आ सका था ऑडियो
नासा के हवाले से कहा गया है कि जब पर्सीवरेंस ने मार्स पर लैंड किया था, उस उसके माइक्रोफोन ने अचानक काम करना बंद कर दिया था। इसी कारण से लैंडिंग के दौरान का ऑडियो सामने नहीं आ सका था। इसके बाद जब माइक्रोफोन ने काम करना शुरू किया, इसकी पहली क्लिप नासा की ओर से जारी की गई है।
इसे भी पढ़ें : पत्थर से कूच कर भाई ने भाई को मार डाला, ये थी वजह…












