उत्तर प्रदेश: राज्य के कौशांबी से एक पती-पत्नी के रिश्ते को तार-तार करने वाली ऐसी खबर सामने आई है। पति ने नशे की हालत में हैवानियत की सारी हदे पर कर दी, पत्नी को निर्वस्त्र कर प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दिया। यह वारदात कौशांबी कोतवाली के कायमपुर गांव की है। पत्नी ने अपने पति पर आरोप लगाए हैं कि नशे की हालत में उसके साथ हैवानियत की गई और मरने के लिए झाड़ियों में फेंक दिया गया।
इसे भी पढ़ें :कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के सामने ही भिड़े कार्यकारी अध्यक्ष और प्रवक्ता
पीड़ित ने बताया कि प्राइवेट पार्ट में डाली लोहे की रॉड
पीड़ित महिला ने बताया कि बीते रविवार की शाम शराब के नशे में धुत उसके पति ने उसे निर्वस्त्र कर बेरहमी से मारा। इतना ही नहीं, महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पति ने उसके नाजुक अंगों में लोहे की रॉड डाल भी दी। और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की। जब पट्टी को लगा की मर गई तो मुंह में कपड़ा ठूंस कर गांव के बाहर झाड़ियों में फेंक दिया।
इसे भी पढ़ें : रांची में रह कर काम कर रहे छत्तिसगढ़ के युवक की सड़क दुर्घटना में मौत
दर्ज हुआ केस पति, जेठ और ससुर पर
पीड़ित महिला का कहना है कि जब दूसरे दिन उसे होश आया तो वह मायके पहुंची और परिवारवालों को आपबीती सुनाई। पुलिस ने घायल महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा आरोपी पति समेत 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों में महिला का जेठ और ससुर भी शामिल हैं। हालांकि, महिला का आरोप यह भी है कि शिकायत के बाद भी पुलिस कोई एक्शन नहीं ले रही है। झाड़ियों में फेंक दिया।
इसे भी पढ़ें : पत्थर से कूच कर भाई ने भाई को मार डाला, ये थी वजह…
महिला के आरोपों को पुलिस ने बताया निराधार
वहीं, पुलिस प्रशासन का कहना है कि महिला के साथ मार-पीट की गई है, लेकिन बाकी आरोपों को पुलिस ने निराधार बताया है। अब मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार एक्शन लिया जाएगा। फिलहाल कारवाई की जा रही है।
पट्टी ने हैवानियत की सारी हदे पर कर दी










