spot_img
spot_img
spot_img

चास कॉलेज में अंग्रेजी में प्रश्‍नपत्र देखते ही भड़क गए परीक्षार्थी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

चास: चास कॉलेज में मंगलवार को प्रथम पाली में बीए सेमेस्टर दो की ईवीएस की थी परीक्षा। यूनिवर्सिटी की ओर से भेजे गए प्रश्‍नपत्र केवल अंग्रेजी में थे। कायदे से प्रश्‍नपत्र हिंदी में भी होने चाहिए थे। केवल अंग्रेजी में प्रश्‍नपत्र देखकर परीक्षार्थी भड़क गए। इसके खिलाफ पहले कॉलेज के मेन गेट को बंद किया। फिर हंगामा शुरू कर दिया। परीक्षार्थियों ने आरोप लगाया कि अंग्रेजी में प्रश्‍नपत्र होने के कारण उन्‍हें आंसर देने में कठिनाई हुई। उन्‍हें अच्‍छे अंक नहीं मिलेंगे।

इस मुद्दे को लेकर परीक्षार्थी प्राचार्य टीपी चौबे से मिले और परीक्षा रद्द कर प्रश्‍नपत्र दोबारा हिंदी में मंगवाने की मांग करने लगे। चौबे ने स्‍पष्‍ट किया कि उन्‍हें परीक्षार्थियों के हंगामे की कोई जानकारी नहीं है। छात्रों ने हिंदी में प्रश्‍नपत्र मंगाने की मांग रखी है, पर यह मामला यूनिवर्सिटी से जुड़ा है। कॉलेज प्रश्‍नपत्र नहीं देता है। प्राचार्य ने परीक्षार्थियों को समझा-बुझाकार मामले को शांत किया और आश्‍वासन दिया कि वह इस मामले से यूनिवर्सिटी को अवगत करा देंगे।

इसे भी पढ़ें :कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के सामने ही भिड़े कार्यकारी अध्यक्ष और प्रवक्ता

इसे भी पढ़ें : रांची में रह कर काम कर रहे छत्तिसगढ़ के युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक साथ 40 अधिकारियों का तबादला…

Bokaro : बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) में प्रबंधन ने...

पटरी पर मिली एक साथ तीन ला’शें, मची सनसनी…

Bokaro : बोकारो की सुबह गुरुवार को एक ऐसे...

सड़क पर उतरे सांसद और विधायक समेत 12 पर FIR…

Bokaro : बोकारो के बेरमो की बेटी अनिता की...

रंगेहाथ धराये ASI…

Bokaro : ACB धनबाद की टीम ने बोकारो के बालीडीह...