Dumka : दुमका के नगर थाना क्षेत्र के जरुआडीह इलाके में मंगलवार को मोहम्मद आर्यन का शव पेड़ से लटका मिला, लगभग 22 साल के मोहम्मद आर्यन के बड़े भाई मो. सिद्दीकी ने बताया कि आखिरी बार उसकी मुलाकात आर्यन से मंगलवार रात 8 बजे चौक के पास हुई थी। उसे जल्दी घर लौटने को कहा था, लेकिन वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसे फोन लगाया, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं की। सुबह में शोर मचा कि आर्यन का शव जरुआडीह बस्ती के सुनसान इलाके में पेड़ से लटका है। सिद्दीकी ने जोर देकर कहा कि उसका भाई आत्महत्या नहीं कर सकता और यह एक सोची-समझी हत्या है, जिसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। फैली खबर के बाद इलाके में तहलका मच गया। आर्यन का शव घर से महज सौ मीटर की दूरी पर एक पेड़ पर फांसी के फंदे से झूलता मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इसे भी पढ़ें :Big Breaking : मुख्य निर्वाचन आयुक्त बने ज्ञानेश कुमार
इसे भी पढ़ें :महाकुंभ मेला : आस्था के समंदर में सुरक्षा की पतवार
इसे भी पढ़ें :PM मोदी को लेकर बागेश्वर बाबा का बड़ा ऐलान… जानें
इसे भी पढ़ें :Big Breaking : मुख्य निर्वाचन आयुक्त बने ज्ञानेश कुमार











