Kohramlive Desk : अगर आप भी घर का राशन लेने जा रहे हैं तो उससे पहले इस लेटेस्ट न्यूज को जरूर पढ़ लें।महंगाई से देश की जनता का हाल बुरा है। पेट्रोल-डीजल से लेकर गैस के साथ सभी घरेलू सामान पर महंगाई की मार पड़ रही है। इस कारण आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। वहीं विभिन्न राज्यों के बाजारों में सरसों के तेल का भाव भी सातवें आसमान पर है। जबकि अभी यूपी में राहत है। सरसों के तेल का भाव 156 रुपये प्रति लीटर है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि यह खरीदी का उचित समय है। तेल तिलहन बाजार में सरसों के तेल के अधिकतम रेट आज 13 सितंबर को भी कानपुर में लगातार 15वें दिन 180 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि उससे पहले सरसों का तेल 29 अगस्त को हमीरपुर में महज 162 रुपये प्रति लीटर था। वहीं उससे पहले कानपुर में लगातार 21 दिन 180 रुपये प्रति लीटर था। इसी तरह सरसों के तेल के सर्वाधिक रेट 7 अगस्त को हमीरपुर में 162 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए थे।
यूपी के वायदा बाजार में आज 13 सितंबर को सरसों के तेल के न्यूनतम भाव 143 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। वहीं उससे पहले लगातार चार दिन सरसों के तेल के सबसे कम एटा में 143 रुपये प्रति लीटर था। उससे पहले 8 सितंबर को हाथरस में 142 रुपये प्रति लीटर था। 7 सितंबर को अलीगढ़ में महज 140 रुपये प्रति लीटर था।
इस हफ्ते खाने वाले सामान की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। आपको बता दें केंद्र सरकार की ओर से हर दिन खाने पीने के सामान के रेट्स जारी किए जाते हैं। आप इन रेट्स को चेक करके ही अपने घर का राशन लेकर आएं। कंज्यूमर अफेयर्स की वेबसाइट के अनुसार, आज चावल की कीमतों में मामूली तेजी देखने को मिली है। वहीं, दालों और आटे की कीमतों में पिछले हफ्ते की तुलना में गिरावट देखने को मिली है। आपको बता दें की हर दिन सरकार की ओर से खाने वाले सामान के रेट्स की समीक्षा की जाती है।
आज के रेट्स ये है
- चावल – 38.27 रुपये प्रति किलो
- गेहूं – 31.32 रुपये प्रति किलो
- आटा – 36.43 रुपये प्रति किलो
- अरदर दाल – 111.83 रुपये प्रति किलो
- उड़द दाल – 108.9 रुपये प्रति किलो
- मूंग दाल – 102.91 रुपये प्रति किलो
- मसूर दाल – 97.72 रुपये प्रति किलो
- चना दाल – 74.4 रुपये प्रति किलो
आलू, प्याज और टमाटर की कीमतों की बात करें तो कीमतों में आज मामूली गिरावट देखने को मिली है। कंज्यूमर अफेयर्स की वेबसाइट के मुताबिक, आज आलू की रिटेल कीमत 28.61 रुपये प्रति किलो है। वहीं, प्याज का भाव 26.67 रुपये प्रति किलो और टमाटर की कीमत 41.58 रुपये प्रति किलो है।
इसे भी पढ़ें : दिवाली-छठ में घर जाना है तो पहले ही कंफर्म कराएं टिकट, इस प्रोसेस का करें पालन
इसे भी पढ़ें :रेलवे के करोड़ों यात्रियों की बल्ले-बल्ले, देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :बहुत आसान है दूसरों को ट्रांसफर करना Train Ticket, जानें कैसे
इसे भी पढ़ें :Post Office की ये स्कीम देगी लाखों का रिटर्न, 100 रुपये से करें शुरुआत
इसे भी पढ़ें :LIC के इस Scheme में सिर्फ एक बार जमा करें पैसा, जिंदगीभर खाते में आएंगे 50,000 रुपये
इसे भी पढ़ें :23 सितंबर से शुरू होगी Amazon Great Indian Festival सेल
इसे भी पढ़ें :यहां बुक करें ट्रेन टिकट, सस्ती पड़ेगी यात्रा… देखें
इसे भी पढ़ें :अब रेलवे की पटरी और पहिए देश में ही बनेंगे, रेल मंत्री ने की घोषणा








