गुमला: Murder @Gumla : गुमला में फिर नृशंस हत्या। अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से गला रेतकर ऑटो चालक को मार डाला। पुलिस को उसका शव जोराडांड़ गांव में एक नदी के पास से मिला। घटना को लेकर अबतक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है और न ही घटना के कारणों का कुछ पता चल सका है।
Murder @Gumla :पत्नी ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया
मृतक ऑटो चालक की पहचान रवि रंजन के रूप में की गई। उसकी उम्र 28 वर्ष की थी। वह सदर थाना इलाके के छोटा लोरो गांव का रहने वाला था। गुमला पुलिस मृतक की पत्नी देवकी देवी के बयान पर अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर घटना की तहकीकात में जुट गई है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। हत्या के पीछे आपसी विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है।
इसे भी पढ़ें : PLFI और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, दो धराए, हथियार बरामद
घर का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था
जानकारी के मुताबिक तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा रवि उरांव ही घर का एकमात्र कमाने वाला था। उसके एक भाई की पूर्व में ही मौत हो चुकी है, जबकि एक भाई दूसरी जगह मजदूरी करता है। रवि के दो छोटे-छोटे बच्चे भी हैं।
इसे भी पढ़ें : …और फौजी ने चुनी मौत की पोस्टिंग












