spot_img

बॉलीवुड एक्‍टर Sunny Deol पाए गए कोरोना पॉजिटिव

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • हिमाचल प्रदेश के स्‍वास्‍थ्‍य सचिव ने दी जानकारी, यहीं होगा इलाज

नई दिल्ली :  उल्‍लेखनीय है कि एक-एक कर कई बॉलीवुड सेलेब्स कोविड पॉजिटिव (Covid-19 Positive) हो चुके हैं। अब ऐसे में बॉलीवुड अभिनेता और गुरदासपुर से भाजपा सांसद 64 वर्षीय  Sunny Deol कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने यह जानकारी साझा की है। अभी उन्हें कुछ दिन हिमाचल प्रदेश में ही रहना होगा। वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

इसे भी पढ़ें :नहीं रहे टीवी एक्टर आशीष रॉय, जानिये मौत की वजह

मुंबई रवाना होने वाले थे Sunny Deol

अमिताभ अवस्थी ने बताया कि सनी देओल (Sunny Deol) पिछले कुछ दिनों से कुल्लू जिले में रह रहे थे। जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक सांसद और उनके दोस्त मुंबई रवाना होने की सोच रहे थे, लेकिन कोविड-19 जांच रिपोर्ट (Covid-19 Test Report) में वे संक्रमित पाए गए हैं।

इसे भी पढ़ें :राजश्री रानी ने की ऑनस्क्रीन भाई से शादी, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

कंघे की सर्जरी के बाद आराम के लिए आए थे मनाली

सनी देओल अक्सर हिमाचल प्रदेश जाते रहते हैं। इस बार भी कंधे की सर्जरी के बाद आराम के लिए वो मनाली आए थे। इस दौरान उनके घरवाले भी उनके साथ आए थे। कुछ दिन पहले ही उनकी फैमली वापस लौट गई है।

इसे भी पढ़ें :मतवाली अदा : ‘नागिन’ लुक में दिखीं एक्‍ट्रेस Rashmi-Desai

3 दिसंबर को थी वापस लौटने की योजना

बता दें कि सनी देओल (Sunny Deol) ने बीते दिनों ही मुंबई में अपने कंधे की सर्जरी कराई थी। इसके बाद कुछ समय आराम करने के लिए मनाली में अपने फॉर्म हाउस चले गए थे। 3 दिसंबर को सनी देओल अपने एक दोस्त के साथ मुंबई वापस लौटने की योजना बना रहे थे, पर इस बीच कोरोना पॉजिटिव हो गए।

इसे भी पढ़ें :ऑडियंस को रास नहीं आई Akshay Kumar की ‘Laxmi’

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...

बारलोंग हा’दसे के बाद कोयला जब्ती पर पुलिस ने रखा पूरा सच…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग सड़क हादसे में...

गढ़वा में विकास की नई रूपरेखा तैयार… जानें

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा...

करीब 50 हजार शिक्षक पद रिक्त, क्या बोले प्रतुल… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड में 1000 शिक्षकों की नियुक्ति पर...

झारखंड के सरकारी स्कूलों में रसोइयों के लिये ड्रेस कोड लागू…

Ranchi : झारखंड के सरकारी स्कूलों में पीएम पोषण...