spot_img

नगर आयुक्‍त ने लाइट हाउस प्रोजेक्‍ट का किया निरीक्षण, कही ये बात

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : राजधानी रांची के धुर्वा स्थित आनी में पीएम आवास योजना के तहत लाइट हाउस प्रोजेक्‍ट का निर्माण कराया जा रहा है। नगर निगम द्वारा क्रियान्वित इस प्रोजेक्‍ट में हो रही देरी और आवेदकों की शिकायत पर नगर आयुक्‍त मुकेश कुमार ने निगम टीम के साथ भौतिक निरीक्षण करने पहुंचे।

नगर आयुक्त ने लाइट हाउस प्रोजेक्ट के आवासों के लॉटरी कराने के लिए पेंडिन/रिजेक्टेड सूची वेब पब्लिक फोरम में अपलोड करने का निर्देश दिया। उन्‍होंने कहा कि ऐसा करने से पारदर्शिता बनी रहेगी। नगर आयुक्त ने लाइट हाउस प्रोजेक्ट के निर्माण के गुणवत्ता एवं यहां की मूल सुविधाएं जैसे ड्रेनेज, वाटर सप्लाई, इलेक्ट्रिसिटी इत्यादि विषयों पर भी चर्चा की। मुकेश कुमार ने कंस्ट्रक्शन एजेंसी SGC Magicrete को अगले छह माह के अंदर निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। एजेंसी के नगर आयुक्‍त के सामने अपनी परेशानी रखी। एजेंसी ने बताया कि बालू का घोर संकट है। इस कारण निर्माण कार्य में देरी हो सकती है। मौके पर डीएमए निदेशक राजेश कुमार पाठक, उप नगर आयुक्त रजनीश कुमार, सहायक नगर आयुक्त शीतल कुमारी, नगर प्रबंधक एवं एजेंसी SGC Magicrete के प्रतिनिधि अन्य कर्मी उपस्थित थे।

यहां याद दिला दें कि धुर्वा स्थित निर्माणाधीन लाइट हाउस प्रोजेक्ट का काम साढ़े पांच एकड़ में किया जा रह है। जिसमें 1008 फ्लैट बनाए जाने हैं। लाइट हाउस में जी प्लस आठ के अपार्टमेंट बनाए जाएंगे। इनमें नौ ब्लॉक बनेंगे। एक फ्लैट 315 वर्ग फीट रकबे में होगा, जिसमें एक बेडरूम, एक लिविंग रूम, एक किचन, एक बाथरूम, एक बालकोनी और एक शौचालय होगा। साथ ही एक पार्किंग होगी और लाइट हाउस के लिए अलग से एक कम्यूनिटी हॉल भी बनाया जाएगा।

Read More : चाय पीकर घर लौट रहा था शाहदेव परिवार का यह शख्स, क्या हो गया… देखें वीडियो

Read More :RBI ने 5 NBFC का लाइसेंस किया रद्द, जानिए वजह

Read More :अवैध कोयला खदानों के खिलाफ डीसी और डीएफओ ने की कार्रवाई, देखें…

Read More :चुम्मा मांगने वाला प्रिंसिपल सस्पेंड… देखें

Read More :Breaking : राजधानी के इस विधानसभा क्षेत्र में लगा धारा-144

Read More :वेश्‍यावृति अब अपराध नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने क्‍या कहा, जानें…

Read More :प्रिंसिपल सर ने जबरन गेस्‍ट हाउस में रखा, सुनें पी‍ड़िता की जुबानी…‍

Read More :10 लाख चाहिये तो चढ़ाईये 25 हजार का चढ़ावा, डरिये नहीं CCTV है शो-पीस

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...

झारखंड में बरसाती मच्छरों का डंक डराने लगा, तीन बच्चों की मौ’त…

Ranchi : झारखंड में मानसून की दस्तक के साथ...

झारखंड की बेटियों का जलवा, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड में दिखायेंगी दम…

Ranchi : झारखंड की धरती ने एक बार फिर साबित...