Ranchi : राजधानी रांची के DAV कपिल देव स्कूल के प्रिंसिपल मनोज कुमार सिन्हा को सस्पेंड कर दिया गया हैं। गंदी बातें का ऑडियो, वीडियो और व्हाटसप चैट वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गयी। इल्ज़ाम है कि प्रिंसिपल पीड़िता से चुम्मा मांगा करता था। DAV स्कूल प्रशासन ने हाई लेवल कमेटी बनायी जो इस पूरे मामले की जांच करेगी। स्कूल में नर्स की नौकरी करने वाली यह महिला स्टाफ ने प्रिंसिपल के ख़िलाफ़ अरगोड़ा थाने में FIR दर्ज करायी है। महिला का इल्ज़ाम है कि प्रिंसिपल उसे अश्लील वीडियो whatsapp पर भेजता था। ब्लड प्रेशर जांच के बहाने चैम्बर में बुलाकर गलत हरकत करता था। 16 पेज के मैसज में होटल में बुलाने और बात नहीं मानने पर अंजाम भुगतने की धमकी देने का जिक्र है। प्रिंसिपल नर्स को नौकरी से निकालने की भी धमकी देता था। प्रिंसिपल यह भी कहा करता था कि मैं वीडियो काल कर रहा हूं और तुम इग्नोर कर रही हो।
पीड़िता ने FIR में व्हाटसप चैट का भी जिक्र किया है। सूत्रों का कहना है कि प्रिंसिपल मनोज पर पहले भी कई इल्ज़ाम लगाए गये, लेकिन मामला कभी थाना तक नहीं आया। इस बार उसका असली चेहरा सामने आ गया। नाम नहीं छापने की शर्त पर एक महिला टीचर ने बताया कि प्रिंसिपल का चाल चलन बिल्कुल ठीक नहीं हैं। वे अपने ख़िलाफ आवाज उठाने वाले कर्मियों की तनखवाह तक काट लेते थे। पीड़िता ने जब इसके खिलाफ आवाज उठायी तो उसे चिलचिलाती धूप में स्कूल के गेट पर ड्यूटी दे दी गयी। प्रिंसिपल मनोज सिन्हा झारखंड जोन एफ का सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी है। इस जोन में रांची, जमशेदपुर और खूंटी जिले के 10 महत्वपूर्ण स्कूल आते हैं। मनोज सिन्हा बीते 3 दशक से शिक्षण कार्य से जुड़े हैं। वह मूल रूप से बिहार के जमुई जिले के रहने वाले हैं। मनोज सिन्हा ने साल 1992 में DAV में टीचर के रूप में ज्वाइन किया था। 3 जनवरी 2018 को मनोज सिन्हा DAV कपिल देव कडरु, रांची के प्रिंसिपल बने।
Read More : रेलवे और एयरफोर्स में निकली बंपर वैकेंसी, जानिये कैसे करना है अप्लाई
Read More : पूर्व MLA बंधु तिर्की के घरों पर CBI का छापा, देखें वीडियो …
Read More : जेल के अंदर करवटें बदलते रहीं पूजा मैडम, देखें वीडियो…
Read More : प्रेम भईया की बादशाहत गई, उड़ी “बाबा” की नींद… देखें वीडियो
Read More : मांडर में 23 जून को मतदान, 26 को परिणाम
Read More : चेंबर में बुलाते थे प्रिंसिपल, Private Part टच कर लगे रहते थे फिराक में… देखें




