spot_img

मुकेश अंबानी की सैलरी जीरो, जानें क्या है इसके पीछे की वजह

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : भारत के सबसे अमीर शख्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने लगातार तीसरे साल कोई सैलरी नहीं ली। यानी वे पिछले तीन साल से बिना किसी वेतन के अपनी कंपनी में काम कर रहे हैं। कोविड महामारी के चलते जब अर्थव्यवस्था और बिजनेस प्रभावित हो रहे थे, तब कंपनी हित में मुकेश अंबानी ने स्वेच्छा से अपना वेतन छोड़ दिया था। रिलायंस की वार्षिक रिपोर्ट में बताया गाय है कि वित्त वर्ष 2022-23 में अंबानी का पारिश्रमिक शून्य था।

विगत तीन वर्षों में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर की भूमिका के लिए मुकेश अंबानी ने वेतन के अलावा किसी भी प्रकार के भत्ते, अनुलाभ, सेवानिवृत्ति लाभ, कमीशन या स्टॉक ऑप्शनंस का लाभ भी नहीं लिया। इससे पहले व्यक्तिगत उदाहरण पेश करते हुए अंबानी ने अपनी सैलरी 15 करोड़ रु तक सीमित कर दी थी। वे 2008-09 से 15 करोड़ की सैलरी ले रहे थे।

रिलायंस इंडस्ट्रीज में निखिल मेसवानी की सैलरी वित्त वर्ष 2022-23 में पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 1 करोड़ रु बढ़कर 25 करोड़ रु सालाना पहुंच गई। 25 करोड़ रु वार्षिक वेतन पर हितल मेसवानी भी कंपनी में काम कर रहे हैं। ऑयल और गैस बिजनेस से जुड़े पी एम प्रसाद का वेतन 2021-22 में 11.89 करोड़ था जो 2022-23 में बढ़कर 13.5 करोड़ हो गया।

इसे भी पढ़ें : पीएम ने लाॅन्च की अमृत भारत स्टेशन योजना

इसे भी पढ़ें : छोटी बच्ची को भी नहीं बख्शा, हैवानों के खिलाफ सड़क पर जनाक्रोश… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : आफत आ सकती है इन गुंडों पर, क्या बोल गये IG होमकर… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : गिरिडीह में बड़ा हादसा, रांची से चली बस बराकर पुल से नीचे गिरी…

इसे भी पढ़ें : मरीजों को अब बाहर जाने की जरूरत नहीं, सेवा लेकर आया… जानें कौन

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

UPI पहुंचेगा सेशेल्स, डिजिटल भुगतान को मिलेगी नई रफ्तार…

Kohramlive : हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी रणनीतिक साझेदारी...

विश्व कप से बाहर हुई टीम इंडिया…

Kohramlive : महिला टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय...

झारखंड की बेटियों का जलवा, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड में दिखायेंगी दम…

Ranchi : झारखंड की धरती ने एक बार फिर साबित...