spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

मरीजों को अब बाहर जाने की जरूरत नहीं, सेवा लेकर आया… जानें कौन

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : बीमारी छोटी हो या बड़ी, अब मरीजों को अपने बेहतर इलाज के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। देश के जाने-माने और चुनिंदा डॉक्टरों की सेवा मरीजों को रांची में ही मिलेगी। दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और मुंबई के बड़े अस्पतालों के डॉक्टर रांची के कमल फार्मा लालपुर चौक से अपनी सेवा मरीजों को देंगे। रांची में पहली बार चिकित्सा जगत में अनूठी पहल लेकर आया है इंडिया ट्रीटमेंट डॉट कॉम।

इस चिकित्सा सहायता केंद्र का उद्घाटन रांची के सांसद संजय सेठ ने किया। उन्होंने कहा- झारखंड खासकर रांची के लोगों को बेहतर चिकित्सा मुहैया कराना एख सुकून की बात है। मरीज की हर समस्या का समाधान तुरंत हो जाएगा। वहीं, मौके पर मौजूद पूर्व डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय उर्फ पप्पू ने कहा कि बेशक बीमारी चाहे कोई हो, यह परिवार के लिए परेशानी का सबब हो जाता है। ऐसी परेशानियों से निजात दिलाने का जो बीड़ा इंडिया ट्रीटमेंट डॉट कॉम ने उठाया है, वह काबीले तारीफ है।

चेंबर के पूर्व अध्यक्ष कुणाल अजमानी ने कहा कि राजधानी रांची में मरीजों की सेवा के मकसद को लेकर काम करने की यह शुरूआत एक अनूठी पहल है। उम्मीद है कि मरीजों को हर संभव मदद यहां से मिलेगी।

एक सितंबर से शुरू होगी सेवा

रांची इंडिया ट्रीटमेंट डॉट कॉम के एसोसिएट पार्टनर बजरंग वर्मा और कमल नाथ महतो ने साझा तौर पर बताया कि एक सितंबर से यह सेवा शुरू हो जाएगी। चेन्नई के महिपाल अस्पताल के मशहूर  हड्डी रोग विशेषज्ञ सहित कई अन्य बीमारियों के विशेषज्ञ अपनी सेवा इंडिया ट्रीटमेंट डॉट कॉम को देंगे। अब मरीजों को इलाज के लिए बाहर नहीं भटकना होगा। संस्था की तरफ से पेशेंट और उनके परिजनों को सारी सुविधा उपलब्द्ध कराई जाएगी। मरीज जिस अस्पताल में चाहेंगे, वहां से अपना इलाज करा सकते हैं। यह सारी सुविधा उन्हें उपलब्द्ध कराई जायेगी।

मौके पर इंडिया ट्रीटमेंट डॉट कॉम के सीईओ सुमित वैद्य, एसपी चट्टोराज, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ करुणा शाहदेव, वार्ड 11 के पूर्व पार्षद अभय कुमार सिंह, रमेश सिंह, अजय पोद्दार, श्रीराम शर्मा, बसंत दास, अजय गुप्ता सहित कई लोग मौजूद थेl

इसे भी पढ़ें : माकपा नेता सुभाष मुंडा के मारे जाने के पीछे का क्या है सच… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : ”मां बिस्कुट दिला दो” पर सौतेली मां ने दे दी मौ*त… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :

आंदोलित छात्रों पर ला’ठीचार्ज, क्या बोल गये रुरल SP… देखें वीडियो

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर चल रहे...

JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते अरेस्ट…

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद के बीच जांच एजेंसी...

विधानसभा से विपक्ष गायब, कई नेता डिटेन… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड में छात्र आंदोलन के बीच सोमवार...

रांची में छात्रों का ‘संग्राम’, टूटी बैरिकेडिंग… देखें वीडियो

Ranchi : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के...

PM मोदी से मिले ‘ग्लासगो के चैंपियंस,’ बोले, ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’…

New Delhi : ग्लासगो की धरती पर तिरंगा लहराने...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: