spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

पीएम ने लाॅन्च की अमृत भारत स्टेशन योजना

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohrsmlive : रेलवे स्टेशनों को स्मार्ट बनाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने आज यानी 6 अगस्त को रेलवे स्टेशनों के रिडेवलेपमेंट की आधारशिला रखी। पीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अमृत भारत स्टेशन योजना को लॉन्च किया। एक साथ देशभर के 508 स्टेशनों के नवीनीकरण वाली इस योजना के लिए स्टेशनों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें इलाके के केंद्रीय मंत्री, सांसद और विधायक भी मौजूद हैं। इन स्टेशनों पर इस भव्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जा रहा है। स्टेशनों पर बड़ी-बड़ी स्क्रीन लगाकर रेलवे की पूरी योजना के बारे में लोगों को जानकारी दी जा रही है।

इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि देश में आधुनिक ट्रेनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। देश में रेलवे स्टेशनों पर बैठने के लिए अच्छी सीटें लग रही हैं। स्टेशनों पर अच्छे वेटिंग रूम बनाए जा रहे हैं। देश के हजारों रेलवे स्टेशनों पर मुफ्त वाई-फाई की सुविधा है। देखा गया है कि इस मुफ्त इंटरनेट का बहुत से युवाओं ने लाभ उठाया है। कहा कि इससे युवा अच्छी पढ़ाई करके काफी आगे बढ़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब ट्रेन से लेकर रेलवे स्टेशन तक लोगों को एक बेहतर और उम्दा से उम्दा एक्सपीरियंस देने की कोशिश की जा रही है। देश का लक्ष्य है कि रेलवे की यात्रा हर नागरिक और यात्री के लिए सुलभ भी हो और सुखद भी हो।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि रेलवे को देश की लाइफलाइन कहा जाता है। शहरों की पहचान भी रेलवे स्टेशनों से जुड़ी होती है। शहरों की सारी गतिविधियां रेलवे स्टेशनों के आसपास ही होती है। ऐसे में जरूरी है कि रेलवे स्टेशनों को आधुनिक स्वरूप में ढाला जाए। जब देश में इतने सारे आधुनिक स्टेशन बनेंगे तो इससे एक नया माहौल भी बनेगा। जब विदेशी पर्यटक इन आधुनिक स्टेशनों से इन शहरों में पहुंचेगा तो उस शहर की तस्वीर उसकी नजरों में यादगार बनेगी। इससे आर्थिक गतिविधियों को भी रफ्तार मिलेगी।  रेलवे स्टेशनों के आसपास अच्छी व्यवस्थाएं होने से आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। सरकार ने स्टेशनों को शहर और राज्यों की पहचान से जोड़ने के लिए वन स्टेशन वन प्रोडक्ट योजना भी शुरू की है। इससे पूरे इलाके के लोगों और कामगारों को फायदा होगा। इसी के साथ ही जिले की ब्रांडिंग भी होगी।

इसे भी पढ़ें : आफत आ सकती है इन गुंडों पर, क्या बोल गये IG होमकर… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : गिरिडीह में बड़ा हादसा, रांची से चली बस बराकर पुल से नीचे गिरी…

इसे भी पढ़ें : मरीजों को अब बाहर जाने की जरूरत नहीं, सेवा लेकर आया… जानें कौन

इसे भी पढ़ें : दिनदहाड़े स्वर्ण व्यवसायी को कनपटी में सटा मा’री गोली…

इसे भी पढ़ें : मस्क ने किया ऐलान, ट्विटर पर आ रहा है जबरदस्त फीचर…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...