Ranchi : CM हेमंत सोरेन और DGP अजय कुमार सिंह से खुली छूट मिलने के बाद ATS का इकबाल बुलंद है। गुजरे 21 दिन में ATS ने गैंगस्टरों और उसके गुर्गों के 230 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापामारी कर उसकी चुले हिला कर रख दी है। करीब 130 लोगों का वेरीफिकेशन किया। 95 लोगों को डिटेन कर उसकी क्लास ली गई। वहीं 82 लोगों से बॉन्ड भरवाया गया। 17 गुर्गों को सलाखों के पीछे डाल दिया गया। इसमें गैंगस्टर प्रिंस खान का खासमखास शूटर अफजल अंसारी, दानिश मल्लिक, अमन साहू गैंग का शूटर दिगंबर उर्फ डेगा और अमन सिंह गैंग का शूटर नीतेश सिंह उर्फ बूचन शामिल है। झारखंड में एक्टिव गैंगस्टरों और उसके गुर्गों के उठते फन को कूचल देने की दिशा में ठोस कार्रवाई की जा रही है। छोटे-बड़े करीब 338 दागियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनके नाम गुंडा सूची में डालने को कहा गया है। वहीं, हर जिले के SP और SSP को इन्हें कानून का पाठ पढ़ाने को कहा गया है। ATS के IG अमोल वेणुकांत होमकर, रांची प्रक्षेत्र के DIG अनूप बिरथरे और ATS के SP सुरेन्द्र कुमार झा के कड़े तेवर के बाद से अपराध जगत में नाली के कीड़ों की तरह बिलबिलाते गुंडों में बेचैनी छा गई है। वहीं, जेल के अंदर से अपनी बादशाहत बरकरार रखने वाले गैंगस्टरों की हर हरकत और गतिविधियों पर ATS की कड़ी नजर है।
नेक और मजबूत इरादों से कुछ चुनिंदा पुलिस अधिकारियों की अलग-अलग कई टीमें बनाई गई है। इन टीमों के अफसरों को अलग-अलग टास्क और जिम्मे दिए गए हैं। गैंगस्टरों और उसके गुर्गों का डाटा बेस तैयार किया गया है। हर किसी की जीवन कुंडली खंगाली जा रही है। ATS को किसी भी हालत में गुंडागर्दी करने वाले दहशतगर्दों की गुंडई निकाल देने की खुली छूट दे दी गई है। इनके मददगार, पनाहगार और फाइनैन्सरों को चिन्हित कर उन्हें भी सख्ती के साथ सबक सिखाने को कहा गया है। चाहे वो कोई शख्स या सफेदपोश हो… किसी को नहीं बख्शने को कहा गया है। सुनें क्या बोले ATS के IG अमोल वेणुकांत होमकर…
इसे भी पढ़ें : मरीजों को अब बाहर जाने की जरूरत नहीं, सेवा लेकर आया… जानें कौन
इसे भी पढ़ें : पटना-हावड़ा वंदे भारत पहुंची जसीडीह, पहला ट्रायल रन पूरा… जानिये रूट






