Kohramlive : धनवान मुकेश अंबानी की होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेट एक अरबपति कारोबारी की बेटी हैं। उनके पिता वीरेन मर्चेंट हेल्थकेयर के कारोबार से जुड़ी कंपनी एनकोर के सीईओ हैं। उनकी नेटवर्थ करीब 755 करोड़ रुपये है। राधिका मर्चेंट की शादी मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी के साथ होने वाली है। दोनों की सगाई होने की ट्रेडिंग खबर के तौर पर छाई हुई है। दुनिया के आठवें सबसे अमीर मुकेश अंबानी अपने समधियों से ज्यादा अमीर हैं। राधिका और अनंत अंबानी की शादी के लिये पूरा अंबानी परिवार जुटा हुआ है। शादी की तारीख अभी सामने नहीं आई है। इससे पहले अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और बड़े बेटे आकाश अंबानी की शादी हो चुकी है। ईशा की शादी आनंद पीरामल के संग हुई है, वहीं बड़े बेटे आनंद की पत्नी का नाम श्लोका मेहता है। बड़ी बहू श्लोका और दामाद आनंद पीरामल भी देश के बड़े कॉरपोरेट घरानों में शामिल हैं।
मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी देश के प्रमुख व्यावसायिक घराने पीरामल परिवार की बहू हैं। उनकी शादी 12 दिसंबर 2018 को आनंद पीरामल के साथ हुई। आनंद के पिता अजय पीरामल का कारोबार बड़ा है। पीरामल ग्रुप फार्मा और हेल्थकेयर के बिजनेस में उनका अच्छा-खासा नाम है। पीरामल ग्रुप की शाखाएं देश के 30 देशों में हैं। अजय की पत्नी स्वाति पीरामल भी एक जाना-माना नाम हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अजय पीरामल की नेटवर्थ करीब 3 अरब डॉलर यानी भारतीय रुपयों में करीब 24,825 करोड़ रुपये है। फोर्ब्स के अनुसार 67 साल के अजय पीरामल संपत्ति के मामले में देश में 62वें नंबर पर हैं।
हीरा कारोबारी रसेल अरुणभाई मेहता हैं बड़े समधी
धनवान मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की शादी 9 मार्च 2019 को श्लोका मेहता से हुई। श्लोका के पिता रसेल अरुणभाई मेहता हीरा कारोबारी हैं। उनका कारोबार भी दुनिया के कई देशों में फैला है। उनकी पत्नी का नाम मोना मेहता है। रसेल मेहता रोजी ब्लू नाम की कंपनी के MD हैं। इस कंपनी का नाम दुनिया की अग्रणी डायमंड कंपनियों में शामिल है। इस कंपनी के भारत के 26 शेयरों में करीब 36 से ज्यादा स्टोर्स हैं। उनकी कंपनी की नेटवर्थ करीब 3 हजार करोड़ रुपये है।
अपने समधियों से कहीं ज्यादा अमीर हैं मुकेश अंबानी
ऐसे तो मुकेश अंबानी के सभी समधी अरबपति हैं पर खुद उनकी संपत्ति अपने समधियों की तुलना में कहीं ज्यादा है। फोर्ब्स के अनुसार मुकेश 90.10 अरब डाॅलर की नेट वर्थ के साथ एशिया के दूसरे और दुनिया के आठवें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब 17 लाख करोड़ रुपये है। यह कंपनी पेट्रोलियम पदार्थों, टेलीकॉम व रिटेल के अलावे कई क्षेत्रों में कारोबार करती है।
इसे भी पढ़ें : #RishabhPant : जख्मी पंत के मददगारों को मिलेगा ये सम्मान… देखें
इसे भी पढ़ें : #RishabhPant की हुई Plastic Surgery, जानिए Health Update
इसे भी पढ़ें : “गाड़ी आराम से चलाया कर”… खूब वायरल हो रहा Rishabh और Dhawan का यह वीडियो… देखें
इसे भी पढ़ें : अररिया में मेडिकल स्टूडेंट सन्नू ने सबको चौंकाया, EX MP की पत्नी हारी
इसे भी पढ़ें : हादसे क्या टकरायेंगे, पंत के साथ-साथ चल रही थी मां की दुआ… देखें कैसे














