Kohramlive : अब गायों और अन्य पशुओं ले लिए एंबुलेंस का इंतजाम कर लिया गया है। एंबुलेंस में ड्राइवर के साथ डॉक्टर और कंपाउंडर भी रहेंगे। एंबुलेंस बुलाने के लिए 1962 नंबर डायल करना होगा। यह फैसला आज मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज ने लिया है। मौका था अमरकंटक में राज्य स्तरीय गौ सेवा सम्मान योजना एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का। सीएम ने कहा कि हमने गाय माता और अन्य पशुओं को अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस चलाने का निर्णय लिया है। करीबन 1 महीने में एम्बुलेंस चलेगी। प्रदेश के हर ब्लॉक में एक एम्बुलेंस होगी। जल्द ही सभी विकासखण्डों में शीघ्र प्रारंभ की जाएगी।
उन्होंने कहा कि आज महावीर जयंती है। भगवान महावीर स्वामी ने सत्य, अहिंसा, अस्तेय, अपरिग्रह और ब्रह्मचार्य का मंत्र जो उन्होंने हमें दिया है, भौतिकता की अग्नि में दग्ध विश्व मानवता को शाश्वत शांति के पथ का दिग्दर्शन यही मंत्र करा सकता है। जैन की परिभाषा है, जो दूसरे को जीते, वो वीर, लेकिन जो अपने आप को जीते वो महावीर होता है। अपने आप को जीतना बहुत कठिन कार्य है और अपने आप को जीतने के लिए जितेंद्रीय बनना पड़ता है।जो दूसरों को जीते वह वीर, लेकिन जो अपने आपको जीत ले वह महावीर।
अभी तक सिर्फ नागरिकों के तत्काल इलाज के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था थी लेकिन अब गौ माता या अन्य मूक पशुओं के बीमार होने पर एंबुलेंस चलाने का फैसला किया है। एंबुलेंस में डॉक्टर और कंपाउंडर भी रहेंगे: CM pic.twitter.com/UroxFvlfLw
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) April 3, 2023
इसे भी पढ़ें : झारखंड के इस जिले में किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, देखें…
इसे भी पढ़ें : राज्य में उद्योग लगेंगे तो मिलेगा रोजगार : सीएम हेमंत
इसे भी पढ़ें : बड़े भाई को का*ट डाला, वजह हैरान करने वाली… देखें
इसे भी पढ़ें : कागज के एक टुकड़े से खुल गया भयानक राज… देखें क्या
इसे भी पढ़ें : बेटी को जन्म देना हो गया गुनाह, क्या हुआ भारती का हाल… देखें
इसे भी पढ़ें : बच्चे में यह लक्षण देखें तो माई-बाप अलर्ट हो जाये : डॉ वर्मा
इसे भी पढ़ें : बेवा भाभी और दो बच्चों के क*त्ल का खुला राज, क्या बता गये SDPO… देखें












