Dumka : झारखंड में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर महिलाओं में गजब का उत्साह एवं खुशी है, यह अदभुत है। उनका यहीं उत्साह हर मुसीबतों एवं चुनौतियों से लड़ने की ताकत देता है। जनता की उम्मीदों और भरोसे के दम पर हर चुनौतियों का डटकर मुकाबला करते हुये लगातार आगे बढ़ रहे हैं। यह कहना है CM हेमंत सोरेन का। मौका था दुमका के जामा प्रखंड के पांजनपहाड़ी में आयोजित झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम का। इस अवसर पर CM हेमंत सोरेन ने दुमका, देवघर, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़ एवं जामताड़ा की 7 लाख 32 हज़ार 906 बहन- बेटियों के बैंक खाते में DBT के माध्यम से सम्मान राशि के रूप में 73 करोड़ 29 लाख रुपये दिये। यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ाया एक और मजबूत कदम है। CM ने कहा कि आधी आबादी को जो मजबूत और सशक्त करेगा, वही राज्य में आगे बढ़ेगा। राज्य के विकास के लिये महिलाओं की भागीदारी हर हाल में जरूरी है। उनकी सरकार कई योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम कर रही है।
जिन्होंने कभी ब्लॉक ऑफिस तक नहीं देखा, उनके दरवाजे पहुंच रही सरकार
CM हेमंत सोरेन ने कहा कि गुजरे 4 साल पहले कई गांव ऐसे थे, जहां के लोग कभी ब्लॉक ऑफिस तक नहीं देखे, DC-SP ऑफिस तक के बारे में नहीं जानते थे, अब उनके दरवाजे पर पूरी सरकार पहुंच रही है। जिन गांवों में जाने के लिये कोई रास्ता तक नहीं है, वहां सरकारी अफसर पहुंच कर लोगों का दुख-दर्द दूर कर रहे हैं। सरकार की योजनाओं से कोई वंचित नहीं रहे, इसी सोच के साथ सरकार काम कर रही है। CM हेमंत सोरेन ने कहा कि गांवों को मजबूत किये बिना राज्य मजबूत नहीं बन सकता है। यही वजह है कि उनकी सरकार रांची हेडक्वार्टर की बजाय गांव- देहात से चल रही है। “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत गांव-गांव टोले -टोले में शिविर लगाकर सरकार की योजनाओं से समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को भी जोड़ने का काम किया गया। यह कार्यक्रम निरंतर चलेगा।
किसानों को सरकार कर रही पूरा सहयोग
CM हेमंत सोरेन ने कहा कि किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिये सरकार कई योजनाएं लेकर आई है। विशेषकर आज मौसम में जिस तरह का बदलाव देखने को मिल रहा है, उसमे किसानों को पारंपरिक खेती के अलावा वैकल्पिक कृषि के लिए आगे आने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बिरसा हरित ग्राम योजना, दीदी बाड़ी योजना और मुख्यमंत्री पशुधन योजना जैसी अनेकों योजनाएं हैं, जिससे जुड़कर किसान अपनी कमाई बढ़ा सकते हैं।
गुजरे साढ़े 4 सालों में विकास का नया पैमाना बना
CM हेमंत सोरेन ने कहा कि गुजरे साढ़े चार वर्षों में उनकी सरकार ने इस राज्य और यहां के आदिवासी- मूलवासी, दलित, पिछड़े,अल्पसंख्यक, किसान- मजदूर, बूढ़े- बुजुर्ग,महिला युवा समेत हर वर्ग- तबके के लिए जो काम किये हैं, उससे विकास का नया आयाम गढ़ा है। आज राज्य का कोई भी बूढ़ा बुजुर्ग पेंशन से वंचित नहीं है। किसानों के दो लाख रुपये तक के लोन माफ किये गये। बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले इसके लिये उत्कृष्ट विद्यालय खोले गये हैं। यहां के बच्चे पढ़- लिख कर आगे बढ़ें, गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना के तहत उन्हें आर्थिक सहयोग किया जा रहा है। बच्चियों की पढ़ाई आर्थिक तंगी से छूटे नहीं, इसके लिए उन्हें सावित्रीबाई किशोरी समृद्धि योजना से जोड़ा गया है। इसी तरह की अनेकों योजनाएं हैं जो राज्य वासियों को आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त कर रही है।
इस कार्यक्रम में मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री बेबी देवी, मंत्री हफीजुल हसन,मंत्री दीपिका पांडेय, मंत्री इरफान अंसारी, सांसद नलिन सोरेन, विधायक प्रदीप यादव, विधायक बसंत सोरेन, विधायक बादल, विधायक दिनेश विलियम मरांडी, विधायक कल्पना सोरेन, जिला परिषद अध्यक्ष जॉयस बेसरा, प्रमंडलीय आयुक्त लाल चंद दादेल तथा संताल परगना प्रमंडल अंतर्गत आने वाले सभी जिलों के DC एवं SP सहित कई छोटे-बड़े अधिकारी मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें :हथियार के साथ धराये तीन नक्सली, खोल गये बड़ा राज…
इसे भी पढ़ें :RJD नेता तेज प्रताप का ये वीडियो वायरल… देखें
इसे भी पढ़ें :BJP ने 15 उम्मीदवारों की नई लिस्ट की जारी… देखें
इसे भी पढ़ें :चंपई सोरेन के बारे में क्या बोल गये हिमंत बिस्वा सरमा… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :‘वक्त आने दे दिखा देंगे तुझे ऐ आसमान’ : चंपई सोरेन
इसे भी पढ़ें :BJP ने जारी की 44 उम्मीदवारों की लिस्ट…
इसे भी पढ़ें :क्यों हटाये गये राजेश ठाकुर, बता गये मीर… जानें
इसे भी पढ़ें :मोबाइल जो न कराये, निगलते चला गया चाबी-नेल कटर वगैरह, फिर…(VIDEO)
इसे भी पढ़ें :हथियार के साथ धराये तीन नक्सली, खोल गये बड़ा राज…







