Bihar : सहसा, उसकी मां को यकीन नहीं हुआ कि उसका बेटा चाबी का गुच्छा निगल गया है। बेटे के कबूलने पर उसे तुरंत एक डॉक्टर के पास ले जाया गया। अल्ट्रासाउंड करने पर पता चला कि उसके पेट में बहुत सारी वस्तुएं फंसी हुई हैं। करीब 1 घंटे तक के चले ऑपरेशन के बाद लड़के के पेट से चाबी का गुच्छा, नेकलेस, एक छोटा चाकू और नेल कटर निकाला गया। इस घटना को देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गये कि आखिर लड़के ने इतना सारा धातु कैसे निगल लिया? हालांकि, डॉक्टरों का मानना है कि उसने गुजरे कई दिनों में इतने सामानों को निगला होगा। खबर है कि दिन-रात मोबाइल पर खतरनाक गेम खेलने और रील्स देखने के चलते लड़के का दिमागी हालत बिगड़ गयी, जिससे वह इस तरह की चीजें निगलने लगा। चौंका देने वाली यह घटना मोतीहारी के चांदमारी मोहल्ले से सामने आई है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह राज तब खुला जब लड़के की मां गोदरेज की अलमारी खोलने के लिए चाबी खोज रही थी, जो मिल नहीं रही थी। मां को परेशान देखकर लड़के ने उसे बताया कि उसने चाबी निगल ली है। इसके बाद घरवाले उसे तुरंत मोतिहारी के एक डॉक्टर के पास ले गये। मोबाइल पर गेम और रील्स देखने की लत के चलते लड़के का धीरे-धीरे मानसिक संतुलन बिगड़ने लगा। तब वह ऐसी हरकतें करने लगा।
इसे भी पढ़ें :कोलकाता का सबसे चर्चित संदेही गुनहगार संजय की बहन यह बोल गई… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :दीमक की तरह खाये जा रही कंपनिया, ये बोल गये मंत्री..
इसे भी पढ़ें :Zomato ने ये सर्विस की बंद, अब नहीं मंगा पायेंगे माछेर झोल… जानें
इसे भी पढ़ें :CM केजरीवाल को झटके पर झटका, मिल गई ये अनुमति…
इसे भी पढ़ें :मेडिका अस्पताल से डॉक्टर टर्मिनेट, इल्जाम जान चौंक जायेंगे…
इसे भी पढ़ें :भाजपा की आक्रोश रैली पर पुलिस का आंसू गैस
इसे भी पढ़ें :नेपाल में बड़ा हादसा, सूनी हो गई कई मांग… जानें
इसे भी पढ़ें :राजद के दिग्गज नेता इस रोज थामेंगे जदयू का दामन, क्या बोल गये… जानें
इसे भी पढ़ें :अयोग्य पायलट्स ने उड़ान भरी, भरने पड़ेंगे 90 लाख…
इसे भी पढ़ें :एक साथ कइयों को किया गया इधर से उधर… देखें लिस्ट












