spot_img
spot_img

क्यों हटाये गये राजेश ठाकुर, बता गये मीर… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड विधानसभा चुनाव से ठीक पहले झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को बदल दिये जाने की वजह का आज खुलासा कर दिया गया। यह खुलासा कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने किया। उन्होंने कहा कि गुजरे तीन साल से झारखंड कांग्रेस को वाइब्रेंट बनाने वाले राजेश ठाकुर की जगह बहुत सोच-समझकर हाई कमान ने कांग्रेस के पुराने दिग्गज नेता केशव महतो कमलेश को अध्यक्ष बनाया है। झारखंड में कांग्रेस को और मजबूत बनाने के मकसद से केशव महतो कमलेश को यह जिम्मेवारी सौंपी गई है। कई नामों पर विचार करने के बाद उन्हें अध्यक्ष बनाया गया। केशव महतो कमलेश के लीडरशीप में ही झारखंड में विधानसभा चुनाव लड़ा जायेगा।

चुनाव को लेकर बनेगी टॉप सीनियर नेताओं की टीम

कांग्रेस के सभी विभागों के साथ रविवार को रांची के सर्किट हाउस में हुई बैठक में झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि पार्टी आलाकमान के आदेश पर विधानसभा चुनाव में टॉप सीनियर नेताओं की एक टीम बनाई जायेगी और टीम के हर सदस्य अपने नये प्रदेश अध्यक्ष को मदद करेंगे। मीर ने कहा कि पार्टी हाई कमान के आदेश पर उन्हें जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में अपनी भूमिका निभानी है। आलाकमान का आदेश हुआ है कि मैं जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनूं। मीर ने कहा कि पहले चरण में चुनाव 18 सितंबर को है। वहीं, नामांकन की अंतिम तिथि 27 अगस्त है। इसलिए 27 अगस्त को वह नामांकन करेंगे।

बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुये गुलाम अहमद मीर ने कहा कि महागठबंधन की सरकार में यह बहुत जरूरी होता है कि हम CM को अपने नये प्रदेश अध्यक्ष के बारे में बतायें। उनसे उनकी औपचारिक मुलाकात करवायें, इसलिए आज वह मुख्यमंत्री से मिले थे। झारखंड में विधानसभा चुनाव लड़ने को इच्छुक उम्मीदवार 28 अगस्त तक अपना आवेदन जरूर दे दें, ताकि समय रहते हैं उन आवेदनों की स्क्रूटनी और थर्ड पार्टी एजेंसी से भी मूल्यांकन कराने का समय मिल सके।

केशव महतो कमलेश सीनियर नेता : राजेश ठाकुर

बैठक में मौजूद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि केशव महतो कमलेश एक जुझारू नेता हैं, सीनियरिटी के हिसाब से उन्हें हमसे दो साल पहले ही प्रदेश अध्यक्ष बन जाना चाहिये था, लेकिन पार्टी आलाकमान ने उन्हें अध्यक्ष अब बनाया है। उनके साथ काम करने का मौका मिला, यह सौभाग्य है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Miss Universe India 2026 की नेशनल फाइनलिस्ट बनीं झारखंड की निकिता

Bokaro : टीटीपीएस ललपनिया की बेटी कुमारी निकिता ने...

पहले दरिंदगी, फिर मौ’त… सड़क पर मिली महिला की दर्दनाक कहानी

Ranchi : तुपुदाना ओपी क्षेत्र के सिरी गांव के...

क्या राजनीति में उतरेंगी पूर्व IPS काम्या मिश्रा? इंटरव्यू में दिया बड़ा संकेत…

Bihar : पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा ने राजनीति...

करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें

Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी...