अब एक कॉल में दर्ज होगी बिजली की शिकायत…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड में अब बिजली बिल की गड़बड़ी, गलत मीटर रीडिंग या बार-बार बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ताओं को राहत मिलने वाली है। क्योंकि झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिये नया “जन समस्या निवारण केंद्र” शुरू कर दिया है। अब लोग सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक कभी भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

82 साल के बुजुर्ग उपभोक्ता ने किया उद्घाटन

रांची के कुसई कॉलोनी स्थित डाटा सेंटर में सोमवार को इस केंद्र का उद्घाटन डोरंडा निवासी अशोक कुमार पांडेय ने किया। 82 साल के उपभोक्ता के हाथों उद्घाटन कर निगम ने यह संदेश देने की कोशिश की कि यह सुविधा सीधे आम लोगों की सहूलियत के लिये शुरू की गई है।

सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर शुरू हुई पहल

CM हेमंत सोरेन के विशेष निर्देश पर यह केंद्र शुरू किया गया है। यह दो पालियों में संचालित होगा, ताकि नौकरीपेशा लोग, दुकानदार, फैक्ट्री कर्मी और छोटे व्यवसायी भी आसानी से अपनी शिकायत दर्ज करा सकें। अब लोग दफ्तर जाने से पहले या लौटने के बाद भी बिजली संबंधी समस्याओं की शिकायत कर सकेंगे।

एक नंबर और सीधे दर्ज होगी शिकायत

बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिये निगम ने नया शिकायत नंबर भी जारी किया है—9031110120…। इस नंबर पर कॉल कर उपभोक्ता अपनी समस्याएं दर्ज करा सकेंगे।

इन समस्याओं का होगा समाधान

जन समस्या निवारण केंद्र में इन समस्याओं पर सुनवाई होगी—

  • गलत बिजली बिल
  • मीटर रीडिंग में गड़बड़ी
  • बिजली कटौती
  • ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत
  • लाइन और तकनीकी समस्याएं
  • बिल सुधार से जुड़ी दिक्कतें

भविष्य में 24×7 सेवा की तैयारी

निगम अधिकारियों के मुताबिक, आगे चलकर इस सेवा को 24 घंटे और सातों दिन चालू रखने की योजना पर भी विचार किया जा रहा है। कार्यक्रम में निगम के प्रबंध निदेशक के. श्रीनिवासन समेत कई आला अधिकारी और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : CBSE ने 12वीं के छात्रों के लिए नई व्यवस्था की लागू… जानें क्या

इसे भी पढ़ें : चेपॉक में धोनी का भावुक ‘लैप ऑफ ऑनर’…

इसे भी पढ़ें : अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, किसे मिली जगह… देखें

इसे भी पढ़ें : पंजाबी सिंगर का गन प्वाइंट पर अपहरण, मौ’त, सनसनी…

इसे भी पढ़ें : धनबाद जेल में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौ’त, जांच शुरू…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भारत में एंट्री को तैयार Motorola Edge 70 Pro+,खासियत जानें…

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर Motorola...

हथेली पर रखा अंडा टूटा और बाहर आया नन्हा किंग कोबरा… वीडियो वायरल

Kohramlive : दुनिया के सबसे खतरनाक सांपों में गिने...

चेपॉक में धोनी का भावुक ‘लैप ऑफ ऑनर’…

Kohramlive : चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में सोमवार...