Kohramlive : अक्सर लोग सोचते हैं कि पेट्रोल या डीजल सिर्फ गाड़ी चलने पर खर्च होता है। लेकिन असली कहानी शहर की ट्रैफिक और हाईवे की ड्राइविंग के फर्क में छिपी होती है। यही वजह है कि हाईवे पर लंबा सफर तय करने के बाद भी फ्यूल बचा रहता है, जबकि शहर की भीड़भाड़ में थोड़ी दूरी तय करते ही टैंक खाली होने लगता है। आइये समझते हैं आखिर ऐसा क्यों होता है..
खड़ी गाड़ी भी पीती है पेट्रोल
अगर आपकी कार रेड लाइट या ट्रैफिक जाम में खड़ी है, तब भी इंजन चलता रहता है। यानी गाड़ी आगे नहीं बढ़ रही, लेकिन फ्यूल लगातार जल रहा है। इस दौरान माइलेज शून्य होता है, क्योंकि दूरी तय नहीं हो रही होती।
गाड़ी स्टार्ट होते ही बढ़ जाता है खर्च
जब कोई कार पूरी तरह रुकने के बाद दोबारा चलती है, तो इंजन को ज्यादा ताकत लगानी पड़ती है। इसी दौरान सबसे ज्यादा फ्यूल खर्च होता है। शहरों में बार-बार रुकना, चलना फिर ब्रेक लगाना फ्यूल की खपत तेजी से बढ़ा देता है।
बार-बार ब्रेक लगाने से बर्बाद होती है एनर्जी
जब आप एक्सीलेटर दबाते हैं, तो इंजन फ्यूल जलाकर गाड़ी को गति देता है। लेकिन अचानक ब्रेक लगते ही वही ऊर्जा खत्म हो जाती है। यानी जो ताकत पेट्रोल जलाकर बनी थी, वह सिर्फ गर्मी में बदलकर बेकार हो जाती है।
लो गियर और ज्यादा RPM भी है वजह
शहर की ट्रैफिक में गाड़ी अक्सर पहले गियर, दूसरे गियर में ही चलती रहती है। ऐसे में इंजन ज्यादा RPM पर काम करता है, जिससे हर किलोमीटर में ज्यादा फ्यूल खर्च होता है।
हाईवे पर क्यों बचता है पेट्रोल?
हाईवे पर गाड़ी लगातार एक स्पीड में चलती रहती है। न बार-बार ब्रेक, न बार-बार एक्सीलेरेशन, इस वजह से इंजन पर कम दबाव पड़ता है और फ्यूल कम खर्च होता है।
हाई गियर बनता है फ्यूल का दोस्त
खुली सड़क पर कार आसानी से 5वें या 6वें गियर में चलने लगती है। इस दौरान इंजन कम RPM पर काम करता है। कम मेहनत करता है और कम फ्यूल जलाता है। यही वजह है कि हाईवे ड्राइविंग ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट मानी जाती है।
ऐसे बढ़ा सकते हैं माइलेज
अगर आप पेट्रोल बचाना चाहते हैं, तो अचानक ब्रेक लगाने से बचें। लगातार स्पीड बनाये रखें। ट्रैफिक में जरूरत से ज्यादा एक्सीलेरेशन न करें। सही समय पर गियर बदलें। छोटी-छोटी ड्राइविंग आदतें आपकी जेब पर बड़ा असर डाल सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : हथेली पर रखा अंडा टूटा और बाहर आया नन्हा किंग कोबरा… वीडियो वायरल
इसे भी पढ़ें : अब एक कॉल में दर्ज होगी बिजली की शिकायत…
इसे भी पढ़ें : CBSE ने 12वीं के छात्रों के लिए नई व्यवस्था की लागू… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : चेपॉक में धोनी का भावुक ‘लैप ऑफ ऑनर’…
इसे भी पढ़ें : अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, किसे मिली जगह… देखें






