Kohramlive : दुनिया के सबसे खतरनाक सांपों में गिने जाने वाले किंग कोबरा का नाम सुनते ही अच्छे-अच्छों की रूह कांप जाती है। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को डर के साथ-साथ हैरानी से भी भर दिया है। वीडियो में एक नन्हा किंग कोबरा अंडे से बाहर निकलता दिखाई दे रहा है। यही दृश्य इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।
हथेली पर हुआ ‘जंगल के राजा’ का जन्म
वायरल वीडियो में एक शख्स बेहद सावधानी से अपनी हथेली पर किंग कोबरा का अंडा पकड़े नजर आता है। कुछ ही सेकेंड बाद अंडे का कवच धीरे-धीरे टूटने लगता है और फिर उसमें से बाहर झांकता है एक छोटा सा कोबरा। जैसे-जैसे वह बाहर आता है, उसकी छोटी जीभ हवा में लपलपाने लगती है। उसकी हल्की हरकतें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं।
इतना छोटा, फिर भी डरावना
बड़े किंग कोबरा को देखकर जहां लोगों के पसीने छूट जाते हैं, वहीं इस नन्हे कोबरा को देखकर लोग एक अलग ही तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग इसे कुदरत का अद्भुत नजारा बता रहे हैं।
तो कई लोग कह रहे हैं कि “छोटा है, लेकिन डर तो उतना ही लग रहा है।”
पुराना वीडियो फिर हुआ वायरल
बताया जा रहा है कि यह वीडियो नया नहीं है। पिछले साल भी इसे सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया था। लेकिन एक बार फिर यह तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लाखों लोग देख चुके हैं और लगातार इस पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। यह वीडियो लोगों को सिर्फ हैरान नहीं कर रहा, बल्कि यह भी दिखा रहा है कि कुदरत कितनी रहस्यमयी और अद्भुत है।
The birth of a baby cobra pic.twitter.com/DA8PnbGv1Y
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) August 15, 2024
इसे भी पढ़ें : अब एक कॉल में दर्ज होगी बिजली की शिकायत…
इसे भी पढ़ें : CBSE ने 12वीं के छात्रों के लिए नई व्यवस्था की लागू… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : चेपॉक में धोनी का भावुक ‘लैप ऑफ ऑनर’…
इसे भी पढ़ें : अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, किसे मिली जगह… देखें
इसे भी पढ़ें : पंजाबी सिंगर का गन प्वाइंट पर अपहरण, मौ’त, सनसनी…






