Bihar : CBSE ने 12वीं के छात्रों के लिए नई व्यवस्था लागू की है, जिसके तहत अब वे अपनी जांची हुई उत्तर पुस्तिका (Answer Sheet) की स्कैन कॉपी ऑनलाइन घर बैठे मंगा सकेंगे। इससे मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी। बोर्ड ने इस प्रक्रिया को दो हिस्सों में बांटा है। पहले चरण में छात्र ऑनलाइन आवेदन कर अपनी उत्तर पुस्तिका की डिजिटल कॉपी प्राप्त करेंगे। इसके बाद यदि किसी तरह की त्रुटि दिखती है तो दूसरे चरण में वे अंकों के सत्यापन या पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकेंगे।
पहले कॉपी देखना होगा अनिवार्य
CBSE ने साफ किया है कि बिना स्कैन कॉपी देखे सीधे री-इवैल्युएशन के लिए आवेदन नहीं किया जा सकेगा। केवल वही छात्र आगे के चरण के लिए पात्र होंगे जिन्होंने पहले कॉपी मंगाई हो। पुनर्मूल्यांकन के बाद अंक बढ़ भी सकते हैं, घट भी सकते हैं या समान रह सकते हैं। अगर अंक कम होते हैं तो वही अंतिम माने जायेंगे और छात्र को नई मार्कशीट जारी की जायेगी।
ऑन-स्क्रीन मार्किंग से हुई जांच
इस साल उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम से किया गया, जिसमें कॉपियों को स्कैन कर डिजिटल रूप में जांचा गया। शिक्षकों को इसके लिए विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया था। इस फैसले को छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने सकारात्मक कदम बताया है। इससे न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी बल्कि छात्रों को अपनी कॉपी समझने और सही निर्णय लेने में मदद मिलेगी।
इसे भी पढ़ें : चेपॉक में धोनी का भावुक ‘लैप ऑफ ऑनर’…
इसे भी पढ़ें : अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, किसे मिली जगह… देखें
इसे भी पढ़ें : पंजाबी सिंगर का गन प्वाइंट पर अपहरण, मौ’त, सनसनी…
इसे भी पढ़ें : धनबाद जेल में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौ’त, जांच शुरू…
इसे भी पढ़ें : रेलवे में निकली 6565 नौकरियां, नोटिफिकेशन जारी…






