Ranchi : रांची पुलिस ने नामकुम थाना क्षेत्र में सक्रिय एक संगठित मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का खुलासा करते हुये 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 12 चोरी की मोटरसाइकिल और 6 मोबाइल फोन बरामद किये हैं। 18 मई की शाम करीब 8:30 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि ब्लू रंग की चोरी की अपाचे बाइक से एक संदिग्ध व्यक्ति रामपुर की ओर जा रहा है। इसके बाद SSP के निर्देश पर एक विशेष छापामारी टीम गठित की गई। सिदरॉल जोड़ा मंदिर के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने अपाचे बाइक (JH01EM-3762) के साथ अभय सिंह उर्फ मन्नु सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बाइक चोरी की होने की बात कबूल की और पूरे गिरोह का खुलासा किया।
जेल से बना संगठित गिरोह
आरोपियों ने बताया कि उन्होंने जेल में रहते हुये एक-दूसरे से संपर्क कर संगठित गिरोह बनाया। यह गिरोह नामकुम और आसपास के हाट बाजारों से बाइक टपाते और फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेच देता था। पुलिस ने अभय सिंह, वसीम ओहदार, दानिस आलम, सरीफ खान, नसीम अंसारी, तौहिर अंसारी और मोईन खान को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कुल 12 मोटरसाइकिलें बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ रांची, खूंटी और अन्य जिलों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। अभय सिंह और वसीम ओहदार का लंबा आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। इस कार्रवाई में वरीय पुलिस उपाधीक्षक अमर कुमार पांडेय के नेतृत्व में नामकुम थाना पुलिस और सशस्त्र बल की टीम शामिल रही। पुलिस ने पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।
इसे भी पढ़ें : घर में अचानक बढ़ जायें चींटियां और कीड़े तो क्या कहते हैं वास्तु संकेत…जानें
इसे भी पढ़ें : दरवाजे के पीछे टंगा तौलिया परेशानी का शबब! क्या कहता है वास्तु शास्त्र… जानें
इसे भी पढ़ें : भारत में एंट्री को तैयार Motorola Edge 70 Pro+,खासियत जानें…
इसे भी पढ़ें : हाईवे पर कम क्यों पीती है कार पेट्रोल?, इसके पीछे का साइंस… जानें
इसे भी पढ़ें : हथेली पर रखा अंडा टूटा और बाहर आया नन्हा किंग कोबरा… वीडियो वायरल






