प्‍यार में रोड़ा बने जवान बेटे का मां ने सि’र किया ध’र से अलग, राज खुला तो…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

फतुहा (पटना): प्यार में रोड़ा बने जवान बेटे को मां ने आशिक और उसके साथियों के साथ मिलकर रास्ते से हटा दिया। युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका सिर धड़ से अलग कर दिया गया। यह सब कुछ प्यार में पागल एक मां के सामने हुआ। दिल को झकझोर देने वाली यह घटना पटना के फतुहा से सामने आया है। 23 मई यानी सोमवार को फतुहा पुलिस को 1 सिर कटी लाश गढ़ोचक रेलवे क्रॉसिंग के पास मिली थी। मगर युवक का सिर नहीं मिला था। वहीं युवक के नाना ने उसके गायब होने की शिकायत फतुहा थाने में दर्ज कराई थी। लाश मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की। युवक की पहचान हुई। पास में ही एक झाड़ी के पास जमीन में गड़ा युवक का सिर भी पुलिस ने बरामद कर लिया।

Read More : प्रेम भईया की बादशाहत गई, उड़ी “बाबा” की नींद… देखें वीडियो

Read More : जेल के अंदर करवटें बदलते रहीं पूजा मैडम, देखें वीडियो…

मामले का खुलासा करने में जुटी पुलिस को मृतक सूरज कुमार की सगी मां जूली देवी की हरकतों पर संदेह हुआ। शक के आधार पर युवक की मां से पूछताछ शुरू की। शुरू में तो वह इंकार करती रही, मगर उसके हाव-भाव और आसपास के लोगों से मिले कुछ क्लू ने पुलिस का संदेश और गहरा कर दिया। पुलिस ने जब महिला के मकान में किराए पर दुकान चलाने वाले धर्मेंद्र को पकड़ा और पूछताछ शुरू की तो सारा राज खुलकर सामने आ गया। पता चला कि 5 साल पहले धर्मेंद्र ने महिला से किराए पर दुकान ली थी। जिसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ी और दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए। दोनों की हरकतों का महिला के 19 साल का बेटा विरोध करता था। कई बार उसने दोनों को गलत करते देख लिया। मां को खूब खरी-खोटी भी सुनाई। प्यार में रोड़ा बने बेटे को मां ने रास्ते से हटाने की प्लानिंग कर डाली। प्लानिंग में उसके प्रेमी धर्मेंद्र ने उसका पूरा साथ दिया। महिला के प्रेमी धर्मेंद्र ने तीन अन्य युवकों के साथ मिलकर युवक का दीदारगंज के पास से अपहरण कर लिया। इसके बाद नदी थाने के गढ़ोचक के पास एक खेत में उसकी सिर काट कर हत्या कर दी। सिर को बगल के झाड़ में मिट्टी में गाड़ दिया। मामले की जांच के लिए फतुहा डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। जिसके बाद इसका खुलासा हो गया। घटना में प्रयुक्त टेंपो को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। हत्या में शामिल पांचों आरोपियों धर्मेंद्र, मृतक की मां के अलावा जितेंद्र, बिट्टू और रवि को गिरफ्तार किया गया है।

Read More : पेट्रोल-डीजल और LPG सिलिंडर के बाद कम हुए सरसों तेल के दाम

Read More : मारधाड़ और फायरिंग के बाद गैंगस्‍टर संदीप थापा गिरफ्तार… देखें

Read More : इन ट्रेनों में बिना रिजर्वेशन कर सकेंगे सफर, यहां देखें लिस्‍ट

Read More : PWD ठेकेदार राम प्रवेश सिंह के घर पर गोलीबारी… देखें वीडियो

Read More : गर्लफ्रेंड की तमन्‍ना पूरी करने में बन गया बड़का चोर, देखें…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM हेमंत सोरेन का बड़ा विजनः हुनर को मिलेगा नया बाजार…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में हुनर छिपा है। कहीं...

AI के दौर में खाट बनी एम्बुलेंस…जानें कहां

Godda : एक तरफ देश कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), डिजिटल...

पलामू का रामपुर सहमा, छूट गई बच्चों की पढ़ाई, निषेधाज्ञा लागू…

Palamu : पलामू के कोयल नदी के किनारे बसा...

CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, 300 बालू घाट जल्द होंगे चालू…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में...