Kohramlive : इस महीने मिथुन, कन्या और मीन राशि वालों के लिए समय अनुकूल रहेगा, करियर में उन्नति और संबंधों में मिठास आयेगी। मेष, वृषभ और सिंह राशि को संयम और सतर्कता बरतनी होगी, खासकर खर्च और विरोधियों से। कर्क, तुला और वृश्चिक को पारिवारिक मामलों और स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा, पर कार्यों में सफलता मिलेगी। धनु, मकर और कुंभ के लिए यह महीना परिश्रम और धैर्य का है, मेहनत रंग लायेगी, लेकिन भावनात्मक उतार-चढ़ाव रह सकते हैं। कुल मिलाकर, यह महीना भाग्य और कर्म दोनों की परीक्षा लेगा, संयम और उपाय जरूरी हैं। संक्षेप में जानें अपना जून महीने का राशिफल….यह महीना कैसा रहेगा…
मेषः उतार-चढ़ाव भरा महीना। धन और समय का बुद्धिमानी से प्रयोग करें। विरोधियों से सावधान रहें। पारिवारिक रिश्तों में सामंजस्य बनायें। उपाय: मंगलवार को हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें।
वृषभः माह की शुरुआत शुभ, लेकिन बीच में सावधानी जरूरी। वाद-विवाद और धन की हानि संभव। रिश्तों में खटास से बचें। उपाय: शुक्रवार को कन्याओं को सफेद मिठाई खिलायें।
मिथुनः शुरुआत में थोड़ी निराशा, लेकिन बाद में सफलता मिलेगी। करियर में अवसर मिलेंगे, यात्रा संभव। रिश्तों में संयम रखें। उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें और नारायण कवच का पाठ करें।
कर्कः समस्याओं का समाधान मिलेगा। कानूनी मामलों में राहत। सेहत और रिश्तों पर ध्यान दें।
उपाय: शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
सिंहः मिश्रित फल, कभी अनुकूल तो कभी प्रतिकूल समय। कार्यक्षेत्र में बाधायें, लेकिन उत्तरार्ध में सफलता संभव।
उपाय: भगवान विष्णु की पूजा और नारायण कवच का पाठ करें।
कन्याः अधिकांश समय शुभ रहेगा। करियर और व्यवसाय में प्रगति। प्रेम संबंध में सफलता।
उपाय: देवी दुर्गा की पूजा करें और बुधवार को किन्नर को हरे वस्त्र दें।
तुलाः करियर में शुरुआत में संघर्ष, बाद में सुधार। यात्राओं से लाभ। नियमों का पालन करें।
उपाय: मां दुर्गा को सफेद पुष्प अर्पित करें।
वृश्चिकः कार्यक्षेत्र में बदलाव, नये अवसर मिल सकते हैं। सेहत पर ध्यान दें। रिश्तों में पारदर्शिता जरूरी।
उपाय: मंगलवार को मंगल चालीसा का पाठ करें।
धनुः शनि का असर दिखेगा। परिश्रम के बाद सफलता। पारिवारिक तनाव, लेकिन संबंध मधुर होंगे।
उपाय: शनि मंत्र का जाप करें और शनिवार को काले तिल दान करें।
मकरः धन आगमन के साथ खर्च भी बढ़ेगा। करियर में उन्नति संभव। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बनायें।
उपाय: शनिवार को शनि मंदिर में सरसों का तेल चढ़ायें।
कुंभः शनि की कृपा मिलेगी। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। प्रेम संबंध में स्थायित्व आयेगा।
उपाय: शनिवार को काले वस्त्र पहनकर पीपल वृक्ष की परिक्रमा करें।
मीनः गुरु की कृपा से ज्ञान और भाग्य में वृद्धि। परिवार में सुखद माहौल, विदेश से शुभ समाचार संभव।
उपाय: गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करें और बृहस्पति मंत्र का जाप करें।
इसे भी पढ़ें : रांची DC को आया गुस्सा, दो इंजीनियरों की सैलरी होल्ड… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : सबसे बड़ा गुंडा मैं, बोलकर दोस्त के सीने में दाग दी गो’ली…
इसे भी पढ़ें : ऑपरेशन सिंदूर पर CDS चौहान ये बोल गये… जानें
इसे भी पढ़ें : पुलिस गाड़ी को नहर में फेंकने की कोशिश, शुक्र है कानून जिंदा रहा…
इसे भी पढ़ें : DGP बदले गये, ये होंगे नये पुलिस महानिदेशक…












