spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

कमजोर पड़ रहा मानसून, कैसा रहेगा कल मौसम… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड में मानसून की रफ्तार फिलहाल थमती नजर आ रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, लेकिन समग्र रूप से बारिश कमजोर रही। धनबाद के गोविंदपुर में सर्वाधिक 37.4 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान राज्य में औसत वर्षा सामान्य से 61% कम रही। जहां 4.2 मिमी वर्षा अपेक्षित थी, वहां महज 1.6 मिमी बारिश हुई। राज्य में उच्चतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया। सबसे गर्म रहा पाकुड़, जहां पारा 35.5°C तक चढ़ा। सबसे ठंडा रहा लातेहार, जहां न्यूनतम तापमान 19°C रिकॉर्ड किया गया। ज्यादातर जगहों पर तापमान सामान्य या उससे थोड़ा अधिक रहा। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना से इनकार किया है। कल (गुरुवार) को राज्य के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। राजधानी रांची में कल आंशिक बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं गर्जन या हल्की बारिश हो सकती है।

इसे भी पढ़े : हथियार से Keyboard तक का सफर, पत्नी संग किया सरेंडर

इसे भी पढ़े : मोकामा में फिर गरजेंगे अनंत सिंह, इस रोज भरेंगे नामांकन

इसे भी पढ़े : अलर्ट मोड पर झारखंड पुलिस, इन जिलों में विशेष चौकसी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...