Ranchi : झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार से पांच दिनों में मानसून राज्य के शेष हिस्सों तक पहुंच जायेगा। पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा 46.4 मिमी बारिश कोडरमा के तिलैया डीवीसी में दर्ज की गई, जबकि चंदवा में 45.2 मिमी और कांके में 42.5 मिमी बारिश हुई।
राजधानी में झमाझम बारिश
रविवार को दिनभर तेज धूप के बाद शाम होते ही रांची का मौसम बदला और कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। देर रात तक गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रहा। भारी बारिश के चलते शहर के कई हिस्सों में जलजमाव की स्थिति बन गई, जबकि एहतियातन कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी अस्थायी रूप से बंद रखी गई।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम राजस्थान से गंगेटिक पश्चिम बंगाल तक झारखंड होकर गुजर रही मौसमी ट्रफ के कारण बारिश की गतिविधियां बनी हुई हैं। 15 से 17 जून के बीच राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और मेघ गर्जन की संभावना जताई गई है।
इसे भी पढ़ें : उर्मिला के एक्स-हसबैंड को फिर मिला प्यार, दूसरी पत्नी संग शेयर की तस्वीरें…
इसे भी पढ़ें : जिसे सहारे की जरूरत थी, वही बन गया लोगों का सहारा…
इसे भी पढ़ें : 15 जून का राशिफल: करियर और प्रेम को लेकर क्या कहते हैं राशिफल… जानें
इसे भी पढ़ें : इस हीरो के जुड़वां बच्चों की पहली झलक देख फैंस हुये गदगद…
इसे भी पढ़ें : इंस्टाग्राम पर शुरू हुई मोहब्बत भयानक हो गयी…










