spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Vaccination लॉचिंग के दौरान भावुक हो गए पीएम मोदी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • PM ने कहा- सैकड़ों साथी लौटकर घर नहीं आए, हेल्थवर्कर्स को टीका लगाकर कर्ज उतार रहे

कोहराम लाइव डेस्क : देश में कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन की शुरुआत करने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भावुक हो गए। कोरोना पीरिएड के संकट भरे वक्त को याद कर उनकी आंखें नम हो गईं। गला भर आया। भावुक होकर कहा, जो हमें छोड़कर चले गए, उन्हें वैसी विदाई भी नहीं मिल सकी, जिसके वे हकदार थे। मन उदास हो जाता है, लेकिन साथियों संकट के उस वातावरण में निराशा के वातावरण में कोई आशा का भी संचार कर रहा था। हमें बचाने के लिए आप प्राणों को संकट में डाल रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारे डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, पुलिस, आशा वर्कर्स, सफाई कर्मचारी ने अपने दायित्व को निभाया। सैकड़ों साथी लौटकर घर नहीं आए।

उन्होंने एक-एक जीवन को बचाने के लिए अपना जीवन आहूत कर दिया। इसलिए कोरोना का पहला टीका स्वास्थ्य सेवा से जुड़े लोगों को लगाकर एक तरह से समाज अपना ऋण चुका रहा है।

इसे भी पढ़ें : लातेहार DC ने कहा, टीकाकरण के बारे में कोई अफवाह न फैलाएं

जिसे हमारी कमजोरी समझते थे, वहीं ताकत बनी

पीएम ने कहा कि साथियों मानव इतिहास में कई आपदाएं आईं, युद्ध हुए, लेकिन कोरोना ऐसी महामारी थी, जिसका अनुभव न तो साइंस को था न सोसायटी को था। जो खबरें आ रही थीं वह पूरी दुनिया के साथ-साथ हर भारतीय को विचलित कर रही थी। ऐसे हालात में दुनिया के बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स भारत को लेकर तमाम आशंकाएं जता रहे था। भारत की बहुत बड़ी आबादी को कमजोरी बताया जा रहा था, लेकिन हमने उसे अपनी ताकत बना लिया।

इसे भी पढ़ें : देवघर में मिला युवक का शव, पुलिस बता रही Accident , लेकिन…

हमने देश का आत्मविश्वास बनाए रखा

मोदी ने कहा कि हमने ताली-थाली बजाकर और दिया जलाकर देश के आत्मविश्वास को बनाए रखा। कोरोना को रोकने का सबसे प्रभावी तरीका यही था कि जो जहां था वहीं रहे। लेकिन देश की इतनी बड़ी आबादी को बंद रखना आसान नहीं था। इसका अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ेगा, यह भी हमारी चिंता थी, लेकिन हमने व्यक्ति की जिंदगी को प्राथमिकता दी।

इसे भी पढ़ें : सीएम के साथ नहीं बनी बात, पारा शिक्षकों ने लिया ये फैसला…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...