spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

वैक्‍सीनेशन रूम पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, वैक्‍सीन लेने वाले से पूछी ये बात…

Date:

spot_img
spot_img

रांची : कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत करने सीएम हेमंत सोरेन शनिवार को सदर अस्‍पताल पहुंचे। इस दौरान स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता भी मौके पर मौजूद रहे। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि एक लंबे वैश्विक महामारी के दौर में आज देश को कोरोना संक्रमण की वैक्सीन मिल ही गई। आज यह वैक्सीन हमारे राज्य में भी प्राप्त हुआ और इसकी शुरुआत सदर अस्पताल रांची से हुई। हमारा देश बहुत बड़ा देश है। बड़ा देश होने के साथ-साथ भारत की जनसंख्या लगभग सवा सौ करोड़ है। कोरोना वैक्सीन की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुरूप राज्य सरकार ने पूरी तैयारी की है। प्रथम चरण में राज्य के अस्पतालों में कार्यरत डॉक्टर, नर्स सहित सभी फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : सीएम के साथ नहीं बनी बात, पारा शिक्षकों ने लिया ये फैसला…

उम्मीद है कि कोरोना वैक्सीन देश के लिए वरदान साबित होगा

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि उम्मीद है कि कोरोना संक्रमण जैसे वैश्विक महामारी में यह कोरोना टीका देश के लिए वरदान साबित होगा। आज से कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम पूरे राज्य में प्रारंभ हो रहा है। राज्य के 24 जिलों में 2-2 वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए हैं। राज्यभर में कुल 48 वैक्सीनेशन सेंटरों पर आज टीकाकरण कार्य प्रारंभ हुआ है। राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा भारत सरकार के दिशा-निर्देश के अनुरुप टीकाकरण की कार्य योजना तैयार की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से हमसभी लोग वैश्विक महामारी से जंग लड़ रहे हैं। कोरोना वैक्सीन यह एक वैक्सीन नहीं बल्कि महामारी से जंग लड़ रहे फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर्स के लिए एक हथियार है। आज हमारे समक्ष स्वास्थ्य कर्मियों ने वैक्सीन लगवाई है। वैक्सीनेशन के लिए सभी जरूरी एहतियात बरती गई है। वैक्सीनेशन के बाद किसी भी प्रकार का साइड इफेक्ट अथवा समस्या उत्पन्न न हो इसकी पूरी निगरानी रखी जा रही है।

इसे भी पढ़ें : सदर अस्‍पताल की इस महिला को लगा कोरोना का पहला टीका

सभी सेंटरों पर वैक्सीन उपलब्ध हो यही प्राथमिकता

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य के सभी वैक्सीनेशन सेंटरों में जरूरत के अनुरुप पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध हो यही राज्य सरकार की प्राथमिकता है। सभी सेंटर सुचारू रूप से चले इस निमित्त पूरी तैयारियां की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के शुरुआती दिनों से ही राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ संक्रमण से बचाव के लिए कार्य कर रही है। कोरोना टेस्टिंग व्यवस्था बनाने में झारखंड देश के टॉप तीन चार राज्यों में शामिल है।

इस अवसर पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, विकास आयुक्त केके खंडेलवाल, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : पुलिस-नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़, एक ग्रामीण की मौत की सूचना, एक महिला को लगी गोली

इसे भी पढ़ें :

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...