spot_img
spot_img

सिवान में मॉब लिंचिंग कांड का खुलासा, दारोगा सस्पेंड…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : एक मोबाइल की तलाश में उठे शक ने एक घर का चिराग बुझा दिया। सिवान के बड़हरिया थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव में बीते 30 मई को हुई शहजाद अली की पीट-पीटकर हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। घटना के बाद सामने आये वीडियो और पुलिस कार्रवाई ने इस मामले को और भी गंभीर बना दिया है। अब पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। वहीं कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में डायल-112 के एक दारोगा को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार शिवराजपुर गांव निवासी श्यामुद्दीन शाह के पुत्र शहजाद अली पर मोबाइल चोरी का इल्जाम लगाया गया था। 30 मई को कुछ लोग उसे घर से बुलाकर ले गये। वहां उससे पूछताछ के नाम पर मारपीट शुरू हुई और देखते ही देखते भीड़ का गुस्सा हिंसा में बदल गया। बेतरह घायल शहजाद को बाद में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

वायरल वीडियो ने खोला राज

घटना के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुये वीडियो ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया। वीडियो में शहजाद जमीन पर पड़ा तड़पता दिखाई देता है। उसके हाथ बंधे हुये हैं। वहीं पास में कुर्सी पर बैठे पुलिसकर्मी और कुछ लोग बातचीत करते नजर आते हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने सवाल उठाया कि जब पुलिस मौके पर मौजूद थी तो घायल युवक को तत्काल भीड़ के कब्जे से क्यों नहीं छुड़ाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये सिवान SP पुरन कुमार झा ने डायल-112 पर तैनात पुलिस अवर निरीक्षक संजीव कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन पर आरोप है कि सूचना मिलने के बाद भी उन्होंने शहजाद को सुरक्षित अभिरक्षा में लेने और आवश्यक कार्रवाई करने के बजाय उसे वहीं छोड़ दिया। वहीं, दो गृहरक्षकों नन्दजी यादव और मुक्तिनाथ के अनुबंध समाप्त करने की अनुशंसा की गई है। वहीं बड़हरिया के थानेदार से भी 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

पांच गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी

SP ने मीडिया को बताया कि वायरल फुटेज, गवाहों के बयान और प्राथमिकी के आधार पर अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान कर लगातार छापेमारी कर रही है। कोर्ट से वारंट मिलने के बाद गिरफ्तारी अभियान और तेज कर दिया गया है। वहीं, गांव के कुछ लोगों का कहना है कि जब पुलिस मौके पर पहुंची थी, तब शहजाद गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। वह दर्द से कराह रहा था, लेकिन उसकी हालत को गंभीरता से नहीं लिया गया। ग्रामीणों का दावा है कि यदि उसी समय उसे अस्पताल पहुंचा दिया जाता, तो शायद उसकी जान बच सकती थी। शहजाद के परिवार का दर्द नया नहीं है। ग्रामीण बताते हैं कि कुछ वर्ष पहले उसके भाई की भी हत्या हुई थी। उस समय परिवार ने किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं कराया था। अब शहजाद की मौत के बाद पूरा परिवार भय के साये में जी रहा है। शाम ढलते ही घर के लोग दरवाजे बंद कर लेते हैं। गांव में तनाव और दहशत का माहौल बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें : भगहर के जंगलों में चला वन विभाग का बुलडोजर…

इसे भी पढ़ें : मंगलसूत्र चमकाने के बहाने उड़ाते थे जेवर, पुलिस ने किया ये हाल…

इसे भी पढ़ें : ईरबा में दुर्गंध ने खोला राज…

इसे भी पढ़ें : TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची ED, पूछताछ को इस रोज बुलाया…

इसे भी पढ़ें : दुकान से उड़ाया था iPhone 14, दबोचा गया चोर…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी कुछ लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं...

थाना दिवस में सुनी गई जनता की आवाज…

Hazaribagh : आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर...

खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…

UP : यूपी के श्रावस्ती जिले का एक छोटा...

कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…

Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...