spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

भगहर के जंगलों में चला वन विभाग का बुलडोजर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण के भगहर इलाके में बुधवार को जंगलों की खामोशी अचानक सरकारी कार्रवाई की गूंज से टूट गई। वर्षों से महुआ शराब के अवैध कारोबार के लिये चर्चित इस क्षेत्र में वन विभाग ने बड़ा अभियान चलाते हुये अवैध शराब निर्माताओं पर करारा प्रहार किया। चौपारण, बरही, बरकट्ठा और सदर वन प्रक्षेत्र की संयुक्त टीम ने चौपारण पुलिस के सहयोग से भगहर के जंगलों में छापेमारी कर 20 से अधिक अवैध शराब भट्टियों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और अवैध धंधे से जुड़े लोग इधर-उधर भागते नजर आये।

महुआ शराब का बड़ा जखीरा किया नष्ट

वन विभाग की टीम जब जंगलों के भीतर पहुंची तो वहां बड़े पैमाने पर महुआ शराब बनाने का काम चल रहा था। अधिकारियों ने मौके पर भारी मात्रा में तैयार महुआ शराब, जावा महुआ, ड्रम, डेगची और शराब निर्माण में उपयोग किए जाने वाले कई उपकरण बरामद किये। अभियान के दौरान बरामद अधिकांश सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, ताकि दोबारा उसका इस्तेमाल न हो सके। कार्रवाई के दौरान वन संपदा के दोहन का मामला भी सामने आया। टीम ने बड़ी मात्रा में अवैध रूप से संग्रहित लकड़ियां बरामद कीं, जिनका उपयोग शराब भट्टियों में ईंधन के रूप में किया जा रहा था। वन अधिकारियों का मानना है कि इससे जंगलों को भी लगातार नुकसान पहुंचाया जा रहा था। यह अभियान रेंज ऑफिसर सतेंद्र कुमार चौधरी के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान में प्रभारी वनपाल सिंटू कुमार, वन विभाग के कई अधिकारी और कर्मी शामिल रहे। वहीं चौपारण थाना के SI सुनील सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने भी सुरक्षा और कार्रवाई में सहाहनीय भूमिका निभाई। वन विभाग ने बताया कि जांच के दौरान अवैध शराब निर्माण से जुड़े 40 से 50 लोगों की पहचान की गई है। इन सभी के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें : मंगलसूत्र चमकाने के बहाने उड़ाते थे जेवर, पुलिस ने किया ये हाल…

इसे भी पढ़ें : ईरबा में दुर्गंध ने खोला राज…

इसे भी पढ़ें : TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची ED, पूछताछ को इस रोज बुलाया…

इसे भी पढ़ें : दुकान से उड़ाया था iPhone 14, दबोचा गया चोर…

इसे भी पढ़ें : परिवार के चार लोगों की निर्मम ह’त्या, बंद मकान से उठी दुर्गंध ने खोला राज…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...