Ranchi : झारखंड में महिला क्रिकेट को नई उड़ान देने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुये Jharkhand State Cricket Association ने झारखंड विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का शुभारंभ कर दिया है। रांची स्थित JSCA International Stadium Complex के ओवल ग्राउंड में शुरू हुई इस प्रतियोगिता का उद्देश्य राज्य की उभरती महिला क्रिकेट प्रतिभाओं को प्रतिस्पर्धी मंच उपलब्ध कराना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर देना है। टूर्नामेंट का उद्घाटन JSCA अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, उपाध्यक्ष संजय पांडेय, सचिव सौरव तिवारी और संयुक्त सचिव शहबाज नदीम ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। उद्घाटन समारोह में JSCA कोषाध्यक्ष Amitabha Ghosh, पूर्व अध्यक्ष Sanjay Sahay, पूर्व उपाध्यक्ष Narendra Sinha, पूर्व संयुक्त सचिव PN Singh सहित कई पदाधिकारी, जिला क्रिकेट संघों के प्रतिनिधि और आजीवन सदस्य उपस्थित रहे।
महिला क्रिकेटरों के लिए खुले नये अवसर
JSCA सचिव सौरभ तिवारी ने कहा कि महिला क्रिकेट को बढ़ावा देना संघ की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बताया कि लंबे समय से महिला खिलाड़ियों के लिए एक मजबूत और अलग मंच की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे अब इस लीग के माध्यम से पूरा किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में यह प्रतियोगिता और अधिक व्यापक रूप लेगी तथा राज्य की महिला क्रिकेटरों के लिए राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के नए रास्ते खोलेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस सत्र में टीमों का ऑक्शन नहीं कराया गया है, लेकिन सभी खिलाड़ियों को जेएससीए की ओर से सम्मानजनक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जायेगी।
विजेता टीम को 3 लाख रुपये का पुरस्कार
JSCA अध्यक्ष अजय नाथ शहदेव ने महिला क्रिकेट को प्रोत्साहित करने के लिये आकर्षक पुरस्कार राशि की घोषणा की। उनके अनुसार प्रतियोगिता की विजेता टीम को 3 लाख रुपये और उपविजेता टीम को 2 लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि दी जायेगी। वहीं, प्रत्येक मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच, बेस्ट इकॉनमी बॉलर और सर्वाधिक छक्के लगाने वाली खिलाड़ी को भी नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा।
चार टीमें दिखायेंगी दमखम
टूर्नामेंट में राज्य की चार प्रमुख टीमें हिस्सा ले रही हैं—
- Chotanagpur Blasters – कप्तान शशि माथुर
- Kolhan Dynamos – कप्तान आनंदिता किशोर
- Palamu Warriors – कप्तान अश्वनी कुमारी
- Santal Challengers – कप्तान कुमारी मेघा
इन सभी टीमों में झारखंड की प्रतिभाशाली महिला खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिससे प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद बढ़ गई है।
इसे भी पढ़ें : रांची में ह’त्या, मचा तहलका…
इसे भी पढ़ें : रेस्टोरेंट में लगी भयानक आग, एक साथ चली इतनी जा’न…
इसे भी पढ़ें : सिवान में मॉब लिंचिंग कांड का खुलासा, दारोगा सस्पेंड…
इसे भी पढ़ें : भगहर के जंगलों में चला वन विभाग का बुलडोजर…
इसे भी पढ़ें : मंगलसूत्र चमकाने के बहाने उड़ाते थे जेवर, पुलिस ने किया ये हाल…






