spot_img
spot_img

ईरबा में दुर्गंध ने खोला राज…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची-पटना हाईवे पर बुधवार की दोपहर ईरबा के पास खड़े एक ट्रक से उठ रही तेज दुर्गंध ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। पहले लोगों ने इसे सामान्य मालवाहक वाहन समझा, लेकिन जैसे-जैसे बदबू बढ़ती गई, वैसे-वैसे शक भी गहराता गया। आखिरकार ग्रामीणों की सतर्कता ने एक बड़े रहस्य से पर्दा उठाने का रास्ता बना दिया। गुप्त सूचना मिलने पर ओरमांझी पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर ट्रक संख्या BW 33 D 6448 की जांच की। तिरपाल से ढंके ट्रक के भीतर जो मिला, उसने पुलिस को भी चौकन्ना कर दिया। वाहन में बड़ी मात्रा में संदिग्ध चमड़ा लदा हुआ था।

दुर्गंध से हुआ शक, फिर पहुंची पुलिस

स्थानीय लोगों के मुताबिक ट्रक से काफी देर से तेज बदबू आ रही थी। शुरुआत में किसी ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब दुर्गंध असहनीय होने लगी तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ट्रक की तलाशी ली। जांच में भारी मात्रा में चमड़ा बरामद हुआ, जिसके बाद वाहन को जब्त कर थाना लाया गया। सबसे दिलचस्प बात यह रही कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही ट्रक का चालक और उपचालक मौके से फरार हो गये। इससे मामले को लेकर संदेह और गहरा गया है। पुलिस अब फरार चालक और वाहन मालिक की पहचान करने में जुटी हुई है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार बरामद चमड़े को फॉरेंसिक जांच के लिये भेजा जायेगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि चमड़ा किस जानवर का है और उसे कहां से लाया जा रहा था। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुये मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें : TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची ED, पूछताछ को इस रोज बुलाया…

इसे भी पढ़ें : दुकान से उड़ाया था iPhone 14, दबोचा गया चोर…

इसे भी पढ़ें : परिवार के चार लोगों की निर्मम ह’त्या, बंद मकान से उठी दुर्गंध ने खोला राज…

इसे भी पढ़ें : बिहार में बेईमान अफसरों पर बड़ा प्रहार, एक हफ्ते में 23 पर कार्रवाई…

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन का बड़ा विजनः हुनर को मिलेगा नया बाजार…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेखौफ अपराधी! कुछ ही घंटों में एक और कांड…

Khunti : खूंटी के रनिया थाना क्षेत्र में बेखौफ...

14 जुलाई तक भरें फॉर्म, वरना लिस्ट से गायब हो सकता है नाम…

Kohramlive : आंध्र प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष...

दिनभर ऊर्जा बनाये रखता है ये 5 हेल्दी सैंडविच… जानें

Kohramlive : सुबह की भागदौड़ में अक्सर नाश्ता सबसे...

भारत में ही बनेंगे 94 राफेल लड़ाकू विमान, 3.25 लाख करोड़ की मेगा डील…

Kohramlive : कभी विदेशों से हथियार खरीदने वाला भारत...