spot_img
spot_img

रेस्टोरेंट में लगी भयानक आग, एक साथ चली इतनी जा’न…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Delhi : राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित हौजरानी इलाके में बुधवार सुबह हुये भीषण अग्निकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। लेमन ग्रीन रेस्तरां में लगी भयानक आग में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं, 37 लोग झुलस गये। मृतकों में गुरुग्राम निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट विवेक अग्रवाल और उनके परिवार के कई सदस्य भी शामिल हैं। खबर है कि 44 साल के विवेक अग्रवाल अपने बीमार पिता की देखभाल के लिये पत्नी और दो बेटियों के साथ दिल्ली आये थे। उनके पिता साकेत स्थित Max Super Spciality Hospital में भर्ती हैं। परिवार के अन्य रिश्तेदार भी दिल्ली पहुंचे हुये थे और एक गेस्ट हाउस में ठहरे थे। बुधवार सुबह परिवार के सदस्य नाश्ते और भोजन के लिये लेमन ग्रीन रेस्तरां पहुंचे थे, तभी अचानक आग ने विकराल रूप ले लिया और कई जिंदगियां लील लीं।

इंजीनियरिंग छात्रा जीविशा का भी बुझ गया सपना

हादसे में विवेक अग्रवाल की बड़ी बेटी जीविशा अग्रवाल की भी मौत हो गई। वह बेंगलुरु में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी और गुरुवार को उसकी परीक्षा होने वाली थी। परिवार के लोगों के अनुसार, वह खासतौर पर अपने दादा से मिलने दिल्ली आई थी, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। परिजनों के मुताबिक हादसे में विवेक अग्रवाल, उनकी बेटी जीविशा, उनकी मां, मौसा-मौसी और मामा समेत परिवार के कुल आठ सदस्यों की जान चली गई। मृतकों में शामिल मामा राजस्थान के किशनगढ़ में पत्थरों का कारोबार करते थे। सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि विवेक की पत्नी और छोटी बेटी की स्थिति को लेकर देर शाम तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी थी, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है।

बेसमेंट से शुरू हुई आग, मच गई अफरा-तफरी

दिल्ली फायर सर्विस को सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग रेस्तरां के बेसमेंट से शुरू हुई और देखते ही देखते पूरे परिसर में फैल गई। दमकल कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और बेसमेंट से कई लोगों को गंभीर हालत में बाहर निकाला। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। धुएं और आग की लपटों के बीच कई लोग फंस गये। रेस्क्यू टीमों ने लगातार अभियान चलाकर लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक कई जिंदगियां खत्म हो चुकी थीं। प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिये फोरेंसिक और तकनीकी टीमों को लगाया गया है। प्रारंभिक जांच में बेसमेंट से आग शुरू होने की बात सामने आई है, लेकिन अंतिम कारण जांच रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

 

इसे भी पढ़ें : सिवान में मॉब लिंचिंग कांड का खुलासा, दारोगा सस्पेंड…

इसे भी पढ़ें : भगहर के जंगलों में चला वन विभाग का बुलडोजर…

इसे भी पढ़ें : मंगलसूत्र चमकाने के बहाने उड़ाते थे जेवर, पुलिस ने किया ये हाल…

इसे भी पढ़ें : ईरबा में दुर्गंध ने खोला राज…

इसे भी पढ़ें : TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची ED, पूछताछ को इस रोज बुलाया…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी कुछ लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं...

थाना दिवस में सुनी गई जनता की आवाज…

Hazaribagh : आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर...

खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…

UP : यूपी के श्रावस्ती जिले का एक छोटा...

कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…

Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...