Ranchi : राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र में एक युवक की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दिये जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घटना के बाद इलाके में तहलका मच गया। पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुये हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। मृतक की पहचान रोहित मिर्धा के रूप में हुई है। खबर है कि, रोहित बीती रात काटू लहना गांव में था। उसपर इल्जाम लगाया गया कि वह अपने गांव में ही रहनेवाली एक महिला के घर में घुस गया। आरोप है कि उसका इरादा नेक नहीं था। तभी महिला के पति और बेटा से उसका झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान रोहित की बेरहमी से पिटाई की गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुये आरोपी इंद्रजीत साहू और उसके बेटे विकास साहू को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है तथा हत्या के पीछे की पूरी वजह का पता लगाने में जुटी हुई है।
इसे भी पढ़ें : राजधानी में टल गई बड़ी वारदात, क्या बोले सिटी SP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : मुजफ्फरपुर हादसे के बाद एक्शन में सरकार, अस्पताल-होटलों को एक हफ्ते का अल्टीमेटम
इसे भी पढ़ें : मारुति ने रचा इतिहास, लॉन्च की भारत की पहली फ्लेक्स फ्यूल कार
इसे भी पढ़ें : 61 की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बनेंगे आमिर खान! इस रोज शादी…
इसे भी पढ़ें : खान सर केस में नया ट्विस्ट! फा’यरिंग के वायरल वीडियो से मचा ब’वाल…














