spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची ED, पूछताछ को इस रोज बुलाया…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

West Bengal : पश्चिम बंगाल के तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी के कोलकाता स्थित आवास पर बुधवार को ED की टीम पहुंची और उन्हें शिक्षक भर्ती अनियमितता मामले में समन सौंपा। जांच एजेंसी ने उन्हें 15 जून को पूछताछ के लिये उपस्थित होने को कहा है। सूत्रों के अनुसार, ED के अधिकारी सीधे अभिषेक बनर्जी के आवास पहुंचे और उन्हें समन जारी किया। यह कार्रवाई पश्चिम बंगाल में चर्चित प्राथमिक शिक्षक भर्ती अनियमितता मामले से जुड़ी जांच का हिस्सा बताई जा रही है। यह मामला वर्ष 2016 की शिक्षक भर्ती प्रक्रिया से जुड़ा है, जिसमें भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप लगे थे। जांच एजेंसियों का आरोप है कि मेरिट सूची में गड़बड़ी कर कथित तौर पर पैसे लेकर नियुक्तियां दी गईं। इस मामले में पहले भी कई गिरफ्तारियां और पूछताछ हो चुकी हैं। अभिषेक बनर्जी पूर्व में भी विभिन्न मामलों में केंद्रीय जांच एजेंसियों के समक्ष पेश हो चुके हैं। हालांकि तृणमूल कांग्रेस लगातार इन कार्रवाइयों को राजनीतिक प्रतिशोध बताती रही है, जबकि जांच एजेंसियां इसे कानून के तहत नियमित जांच प्रक्रिया का हिस्सा बताती हैं।

इसे भी पढ़ें : दुकान से उड़ाया था iPhone 14, दबोचा गया चोर…

इसे भी पढ़ें : परिवार के चार लोगों की निर्मम ह’त्या, बंद मकान से उठी दुर्गंध ने खोला राज…

इसे भी पढ़ें : बिहार में बेईमान अफसरों पर बड़ा प्रहार, एक हफ्ते में 23 पर कार्रवाई…

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन का बड़ा विजनः हुनर को मिलेगा नया बाजार…

इसे भी पढ़ें : AI के दौर में खाट बनी एम्बुलेंस…जानें कहां

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...